रीवा

राह चलते युवक पर चाकू से घातक प्रहार, लूट के इरादे से किया गया हमला: REWA NEWS

Aaryan Dwivedi
26 March 2021 1:01 PM GMT
राह चलते युवक पर चाकू से घातक प्रहार, लूट के इरादे से किया गया हमला: REWA NEWS
x
रीवा। जिले के लौर थाना अंतर्गत रझिगंवा गांव के पास बदमाशो ने राह चलते बाइक सबार शिव कुमार पटेल पर चाकू से कई घातक प्रहार करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल को ईलाज के लिये संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लूट के इरादे से हमला

घायल ने बताया कि वर गुरूवार की रात अपने घर जा रहा था। गांव के पास ही सड़क पर बाइक लगाकर तीन की संख्या में रहे बदमाशो ने उसे रोक लिये। वह बताया कि बदमाश उसे पैसे की न सिर्फ मांग कर रहे थें बल्कि छीना झपटी करके जेब से पैसे लूटने लगे।

विरोध करने पर चाकू से हमला

घायल की माने तो लूट पाट का विरोध करने पर बदमाशो में से एक युवक ने उस पर चाकू से हमला करके शरीर में चाकू से तीन हमला किया है। इस घटना में वह लहू-लुहान हो गया। शोर-शराबा सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुच गये, लेकिन तब तक तीनों बदमाश भाग गये। वह बताया कि हमलाबरो को वह पहचानता है।

Next Story