रीवा

रीवा में जन्मदिन के दिन ही युवक ने जहर खाकर दे दी जान, खुशियां मातम में बदली

Satna MP News
x
MP Rewa News: चिकित्सालय के मेडिसिन वार्ड में भर्ती रहे युवक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिसिन वार्ड रेफर कर दिया।

MP Rewa News: अपने ही जन्मदिन पर युवक ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। युवक द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम से जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गई। फिलहाल मृतक युवक के शव का पीएम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि सुभाष चौक निवासी विनय दुबे पुत्र जयशंकर दुबे निवासी सुभाष चौक 22 वर्ष का सोमवार को जन्मदिन था। जन्मदिन की तैयारी घर में चल रही थी। रात करीब 8 बजे युवक छत पर गया और वहां उसने जहर पी लिया। परिजनों को जैसे ही घटना का पता चला उन्होने युवक को संजय गांधी अस्पताल लाने की व्यवस्था की। चिकित्सालय के मेडिसिन वार्ड में भर्ती रहे युवक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिसिन वार्ड रेफर कर दिया। जहां युवक ने मंगलवार की सुबह दम तोड़ दिया।

कारण अज्ञात

युवक ने किस कारण से जहर खाया इस बात का पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने भी युवक द्वारा जहर खाने के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की है। फिलहाल युवक ने किस कारण से जहर खाकर अपनी जान दी है इसका पता लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है।

सुपरस्पेशिलिटी में करता था काम

पुलिस ने बताया कि युवक सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में कार्य करता था। बीते दिवस जब युवक अस्पताल कार्य में गया था तो सहकर्मियों ने युवक को जन्मदिन की बधाई भी दी थी। बताते हैं कि युवक के व्यवहार से भी ऐसा पता नहीं चल रहा था कि वह किसी बात को लेकर परेशान है।

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story