रीवा

वृद्ध का घर के अंदर मिला शव, जमीनी विवाद में हत्या का आरोप : REWA NEWS

News Desk
2 April 2021 5:26 PM GMT
वृद्ध का घर के अंदर मिला शव, जमीनी विवाद में हत्या का आरोप : REWA NEWS
x
रीवा। जिले के नईगढ़ी थाना अंतर्गत बंधवा कोठार गांव एक वृद्ध का घर के अंदर मिला है। मृतक वृद्ध घर में अकेला रहता था। सुबह जब देर तक वह घर के बाहर नहीं दिखा तो लोगों को आशंका हुई। जहां घर के अंदर जाकर देखा तो वृद्ध का शव पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी मिलने नईगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना गुरुवार की है लेकिन परिजनों ने वृद्ध का अंतिम संस्कार नहीं किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रामराज पटेल निवासी बंधवा कोठार थाना नईगढ़ी घर में अकेले रहते थे। गुरुवार को वह दोपहर तक नहीं दिखे तो पड़ोसियों को आशंका हुई और घर पहंुचकर देखा तो रामराज मृत पड़े थे। घटना की जानकारी परिजनों को हुई जहां मौके पर पहुंचे। रामराज के बेटों ने आरोप लगाया है कि उनके पिता की हत्या की गई। उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी।

परिवार में चल रहा था जमीनी विवाद

मृतक के बेटों ने आरोप लगाया है कि उनके पिता की हत्या परिवार के लोगों ने की है। बताया है कि उनका जमीनी विवाद परिवार के लोगों से चल रहा था, उन्हीं लोगों ने पिता की हत्या कर दी। पिता द्वारा पूर्व में फोन कर हत्या की आशंका जताई थी। मृतक का गुरुवार को अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका। परिजनों ने मांग की है कि जब तक जिला कलेक्टर मौके पर पहुंचकर न्याय नहीं दिलाएंगे तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

Next Story