रीवा

अब बॉलीवुड में जलवा बिखेरेंगी रीवा की मायरा, कम उम्र में दो सौ से अधिक ब्रांड के लिए विज्ञापन कर चुकी हैं

Aaryan Puneet Dwivedi
27 April 2022 12:45 PM IST
अब बॉलीवुड में जलवा बिखेरेंगी रीवा की मायरा, कम उम्र में दो सौ से अधिक ब्रांड के लिए विज्ञापन कर चुकी हैं
x
बॉलीवुड में जलवा बिखेरेंगी रीवा की मायरा राजपाल: छोटी उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर चुकी है मायरा, छोटी सी उम्र में 2 सौ से अधिक ब्रांड के विज्ञापन भी कर चुकी है.

मायरा राजपाल (Myra Rajpal) की उम्र महज 9 साल है, जो रीवा की दवा व्यापारी जय राजपाल की बेटी हैं. इतनी कम उम्र में इन्होंने एक्टिंग की दुनिया में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. जिसको लेकर विंध्य में चर्चा का विषय है कारण है कि चाइल्ड एक्ट्रेस मायरा राजपाल (Child Actress Myra Rajpal) जल्द ही अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, तापसी पन्नू, कंगना रनौत, रकुल प्रीत सिंह, बमन ईरानी जैसे मशहूर कलाकारों के साथ बड़े परदे पर नजर आएंगी.

रनवे 34 में अजय देवगन की बेटी का किरदार

Myra Rajpal Bollywood Movies List: 29 अप्रैल को बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 (Runway 34) रिलीज हो रही है. जिसमें मायरा राजपाल (Myra Rajpal) ने अजय देवगन की बेटी की भूमिका अदा की है. इसके साथ ही मायरा धाकड़ और दोबारा नामक फिल्म में भी काम कर रही है. धाकड़ में मायरा लिटिल कंगना रनौत (Little Kangana Ranaut) की भूमिका में नजर आएंगी, वहीं अनुराग कश्यप की दोबारा नामक फिल्म में तापसी पन्नू की बेटी की भूमिका निभा रही है.

एक वेब सीरिज में भी अभिनय

चाइल्ड आर्टिस्ट मायरा राजपाल (Child Artist Myra Rajpal) एक वेब सीरिज में भी अभिनय कर रही हैं. लेकिन, इसके नाम का खुलासा नहीं किया है. इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि व्यवसायिक अनुबंध के चलते ऐसा कर रही हैं. लेकिन, सीरिज ओटीटी पर आने के बाद सब कुछ सामने रहेगा.

इस तरह पहुंची मायानगरी

मायरा राजपाल को लेकर बताया जाता है कि वो मूल रूप से रीवा की रहने वाली हैं. पांच साल पहले उनकी मां इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स करने के लिए मायानगरी यानि मुंबई शिफ्ट हुई थी. इसी दौरान विज्ञापन की दुनिया से जुड़े व्यक्ति संपर्क में आए और मायरा को लेकर उन्होंने आफर किया जिसके बाद मायरा विज्ञापन की दुनिया से होते होते बालीवुड तक पहुंच चुकी हैं.

5 साल की उम्र से अभिनय

रीवा की मायरा 5 साल की उम्र से अभिनय कर रही हैं. लेकिन, उन्होंने इसकी शुरूआत विज्ञापन से किया था. करीब दो सौ से ज्यादा ब्रांड के विज्ञापन के लिए काम कर चुकी हैं. जिसमें डिजिटल प्रिंट व टीवी के व्यवसायिक विज्ञापन शामिल हैं.

इंस्टाग्राम में भी जलवा

मायरा का जलवा परदे या विज्ञापन तक ही सीमित नहीं है. अन्य कलाकारों की तरह रीवा की मायरा राजपाल सोशल मीडिया में भी जलवा बिखेर रहें हैं. इस बाल कलाकार के इंस्टाग्राम में 27 हजार से अधिक फॉलोवर हो चुके हैं. मायरा इंस्टाग्राम में काफी एक्टिव भी रहती हैं. बॉलीवुड के दिग्गज हस्तियों के साथ फोटो और अपनी फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.


Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story