रीवा

रीवा की बड़ी प्राइवेट स्कूलों को जारी किया गया नोटिस, कलेक्टर प्रतिभा पाल ने जारी किया आदेश

रीवा की बड़ी प्राइवेट स्कूलों को जारी किया गया नोटिस, कलेक्टर प्रतिभा पाल ने जारी किया आदेश
x
मनमानी फीस बढ़ाने के मामले में प्राइवेट स्कूलों पर कलेक्टर ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

रीवा। मनमानी फीस बढ़ाने के मामले में प्राइवेट स्कूलों पर कलेक्टर ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर के आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी बड़ी प्राइवेट स्कूलों को नोटिस जारी कर दिया है। सभी स्कूलों से फीस का हिसाब 3 दिन में अंदर मांगा है। इन्हें स्कूल में चार शैक्षणिक सत्र की फीस का हिसाब तो देना ही होगा। साथ ही पूरा लेखाजोखा भी प्रस्तुत करना होगा।

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी लूट पर लगाम कसना शुरू कर दिया गया है। कलेक्टर के आदेश के बाद अब जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी प्राइवेट स्कूलों को नोटिस जारी कर दिया है। प्राइवेट स्कूलें मनमानी हर साल फीस बढ़ाती है। इसके कारण स्कूलों में पढ़ाने वाले छात्रों के अभिभावकों पर इसका असर पढ़ता है। फीस में हर साल की जा रही मनमानी वृद्धि की जानकारी अब सभी प्राइवेट स्कूलों से जुटाई जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी प्राइवेट स्कूलों को नोटिस जारी कर शैक्षणिक सत्र 2021- 22, 2022-23, 2023-24 और 2024- 25 में ली गई फीस और ली जाने वाली फीस की जानकारी तलब की है। डीईओ ने सभी संस्था के प्राचार्यों को नोटिस जारी कर कहा है कि शुल्क का मदवार, कक्षावार, तुलनात्मक चार्ट तैयार कर तीन दिन में संचालक या फिर प्राचार्य खुद उपस्थित होकर जानकारी उपलब्ध कराएं।

यदि जानकारी में किसी तरह की गड़बड़ी मिली तो मप्र निजी विद्यालय नियम 2020 की धारा 09 में निहित प्रावधानों के तहत विस्तृत जांच कराई जाएगी। इसके बाद दंड अधिरोपित भी किया जाएगा।

इन बड़ी स्कूलों को जारी किया गया नोटिस

जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा 36 स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है उनमें किड्स वर्ल्ड सीसे स्कूल रमकुई, किड्स वर्ल्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल रमकुई, ज्योति सीनियर सेकेण्डरी स्कूल बरा समान, फ्रोमेन्स मेमोरियल स्कूल गुढ़ चौराहा, सेकेड हार्ट कान्वेंट स्कूल पड़रा, दिल्ली पब्लिक स्कूल मैदानी, डीपॉल स्कूल मैदानी टेंडर हार्ट डिहिया, मल्टीफार्म अजगरहा वेदांता उमावि अजगरहा सहित शहर सभी नामी स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। इन सभी स्कूलों से चार साल के फीस का हिसाब मांगा गया है।

Next Story