रीवा

दशहरे की रात रीवा शहर में बवाल, कलेक्टर-एसपी समेत 11 थानों का बल ने सम्हाला मोर्चा

Aaryan Puneet Dwivedi
16 Oct 2021 5:37 PM IST
दशहरे की रात रीवा शहर में बवाल, कलेक्टर-एसपी समेत 11 थानों का बल ने सम्हाला मोर्चा
x

आधी रात मोहल्ले में जुटी पुलिस ने सम्हाला मोर्चा

पर्व के दौरान शांति-सौहार्द का पाठ भले ही पढ़ाया जाता हो, लेकिन रीवा में दशहरे की रात सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई है।

रीवा। रीवा शहर में दशहरे की रात शराब को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि जिले की 11 थाना के पुलिस बलों को तैनात किया गया। साथ ही स्थिति को सम्हालने और नियंत्रित करने के लिए खुद कलेक्टर और एसपी को मैदान में उतरना पड़ा था। मामले में शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब 10 बजे मोहल्ले के कुछ शरारती तत्वों द्वारा विवाद करके एक व्यक्ति को चाकू मार दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने गाली देते हुए न सिर्फ दौड़ा लिए बल्कि घर के भीतर घुस गए थें।

गलियों में चलती रही भाग दौड़

मारपीट के चलते कुछ लोग मौके पर पहुंच गए तो वही आरोपी पक्ष ने अन्य एक दर्जन लोगो को बुलाकर मारपीट शुरू कर दिए है। इतना ही नही वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई। जिसके चलते मोहल्ले में भगदड़ मच गई।

कलेक्टर-एसपी ने सम्हाला मोर्चा

बढ़ते विवाद के बीच कलेक्टर इलैया राजा टी और एसपी नवनीत भसीन को इसकी सूचना लोगो ने दी। बढ़ते बवाल की आशंका को देखते हुए जहां शहरी थानों के पुलिस अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया वही लॉ एंड आर्डर बनाने के लिए एएसपी शिवकुमार वर्मा, एडीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह, सीएसपी एनएन प्रसाद, सीएसपी 2 प्रतिभा शर्मा व डीएसपी सहित एसडीएम और तहसीलदार भी रात भर डटे रहे। इस बीच कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुच कर समझाइश दिए।

दर्ज हुई एफआईआर

दर्ज एफआईआर के तहत बृजेन्द्रनाथ गुप्ता 63 वर्ष और रोशन केवट 26 निवासी घोघर मच्छरदानी गली ने पुलिस को बताया कि 15 अक्टूबर की रात 11 बजे वह अपने घर के सामने खड़ा था। उसी समय शेखू खान, राहत खान, रेहान खान, यासीन खान, हसीन खान, गुलाम गौस निवासी घोघर के साथ तीन चार अन्य लोग उसके घर के सामने खड़े हो गए।

इसी बीच शेखू खान शराब पीने के लिए पैसे मांग करने लगा। पैसे न देने पर वह मारपीट करते हुए घर के अंदर घुस गया। आवाज सुनकर रोशन केवट दौड़ा। उसके साथ भी आरोपियों ने जमकर मारपीट की। इसी बीच मोहल्ले के​ निखिल अहूजा व निखिल गुप्ता सहित अन्य लोग बचाने के लिए दौड़े। तब आरोपी पक्ष के लोग कई कारों का शीशा तोड़ते हुए फरार हो गए। सिटी कोतवाली पुलिस ने शेखू खान, राहत खान, रेहान खान, यासीन खान, हसीन खान, गुलाम गौस निवासी घोघर सहित तीन अन्य खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 327, 452, 323, 427, 294, 506 का अपराध दर्ज कर लिया है।

11 थानों की पुलिस लगाई गई थी

कोतवाली पुलिस के मुताबिक रात में स्थितियां बिकट थी। लेकिन कलेक्टर के निर्देश पर अब सब सही है। मोहल्ले में लोगों के बीच अपराधियों का डर खत्म करने एवं लॉ एंड आर्डर को बनाने के लिए शहर का सिटी कोतवाली थाना, सिविल लाइन थाना, चोरहटा थाना, बिछिया थाना, समान थाना, अमहिया थाना, विश्वविद्यालय थाने का बल शामिल रहा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के गुढ़, गोविंदगढ़, रायपुर कर्चुलियान और सगरा थाने का बल भी तैनात रहा है।

इनका कहना है

दशहरे की रात शराब को लेकर विवाद हुआ था किसी भी तरह की स्थिति न बिगड़े, एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया था शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है अब स्थिति सामान्य है - शिव कुमार वर्मा, एडिशनल एसपी, रीवा।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story