रीवा

रीवा जबलपुर शटल को लेकर नई अपडेट, अब 9 अक्टूबर तक होगा यह काम

Rewa Jabalpur Shuttle Train News
x
Rewa Jabalpur Shuttle Train News: रीवा जबलपुर शटल को लेकर नई अपडेट आई है।

Rewa Jabalpur Shuttle Train News: रीवा जबलपुर शटल को लेकर नई अपडेट आई है। बता दें कि पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा नवरात्री पर्व के अवसर पर बढ़ते हुए यात्री यातायात तथा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जबलपुर से रीवा के मध्य शटल एक्सप्रेस में अस्थाई तौर पर अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। जानकारी के अनुसार गाडी संख्या 11705/11706 जबलपुर- रीवा-जबलपुर शटल ट्रेन में सामान्य श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच अपने प्रारंभिक स्टेशन से गतव्य स्टेशन तक 26 सितम्बर 2022 से 09 अक्टूबर 2022 तक आस्थाई तौर पर लगाया जा रहा है।

कोच कम्पोजिशन

इस रेलगाड़ी में आस्थाई तौर पर कोच बढ़ने से अब 01 वातानुकूलित चेयरकार, 08 शयनयान श्रेणी 13 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित 24 कोच रहेंगे।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story