रीवा

रीवा में घर से मतदान करने निकले युवक की हत्या

Rewa MP News
x
Murder In Rewa: घर से मतदान करने निकले युवक की लाश आम के पेड़ के नीचे मिली।

MP Rewa News: जिले के जवा थाना के जनकहाई गांव में शनिवार की सुबह युवक की हत्या कर उसके शव को आम के पेड़ के नीचे फेंकने का मामला प्रकाश में आया है। युवक के शरीर में चोंट के निशान मौजूद है। फिलहाल पुलिस द्वारा युवक के शव को पीएम के लिए जवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजवाया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि जनकहाई निवासी जीतू उर्फ रामायण कोल का शव शनिवार की सुबह स्थानीय निवासी श्याम तिवारी के आम के बगीचे में देखे जाने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची जवा और एफएसएल टीम ने मौका मुआयना कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। पंचानामा कार्रवाई पश्चात युवक के शव को अस्पताल भेजवाया गया। पुलिस ने बताया कि युवक बीते दिवस मतदान करने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह देर शाम तक जब अपने घर नही पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद भी उसका पता नहीं चला। शनिवार की सुबह युवक का शव आम के पेड़ के नीचे पाया गया।

हाथ और गर्दन में निशान

बताया गया है कि युवक के शरीर में कई जगह चोंट के निशान मौजूद है, लेकिन यह निशान किसी धारदार हथियार से किए जाने के नहीं है। युवक के गर्दन, हाथ और सीने में चोंट के नीले निशान है। अब यह निशान किस प्रकार से बने हैं, इसका पता तो पीएम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल पाएगा। हालांकि परिस्थितिजन्य साक्ष्य को देखते हुए माना जा रहा है कि युवक की हत्या कर उसके शव को आम के पेड़ के नीचे फेंक दिया गया होगा। लेकिन हत्या किस प्रकार से की गई है, यह अभी स्पष्ट नही है।

वर्जन

आम के पेड़ के नीचे युवक का शव मिला है, प्रथम दृष्ट्या मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस द्वारा शव को अस्पताल भेजवा दिया गया है, युवक कल दोपहर से लापता था।

तेजभान सिंह, थाना प्रभारी जवा

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story