रीवा

रीवा: हथकड़ी लेकर न्यायालय से भागा मर्डर का आरोपी, होली के दिन युवक की हत्या में हुई थी गिरफ्तारी

Umaria MP News
x
मध्य प्रदेश के रीवा न्यायालय से भाग खड़ा हुआ हत्या का आरोपी

Rewa MP News: कोठी काम्पउंड स्थित जिला न्यायालय से रविवार को दोपहर बाद हत्या का एक आरोपी हथकड़ी सहित फरार हो गया। हांलाकि हथकड़ी लगे हुए आरोपी को देखते ही वकील और पत्रकारों ने पुलिस के साथ पीछा कर लिए। जिसके चलते उसे जल्द ही शहर की गलियों से पकड़ लिया गया। पुलिस उसे पकड़ कर न्यायालय में पेश कर दी है।

होली के दिन हुई थी हत्या

बताया जा रहा है कि होली पर्व के दिन मनगंवा थाना क्षेत्र में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। उक्त हत्या के आरोप में मनगंवा थाना की पुलिस ने जगजीत सिंह को गिरफ्तार किया था। उसे खिलाफ मामला दर्ज करके पुलिस कार्रवाई की है।

न्यायालय में करना था पेश

बताया जा रहा है कि मनगंवा थाना की पुलिस हत्या के आरोप में पकड़े गए जगजीत सिंह को न्यायालय में पेश करने के लिए लेकर पहुची थी। पुलिस उसे न्यायालय परिसर में लेकर बैठी थी। इसी बीच वह पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सहित मौके से फरार हो गया। गनीमत रही की हथकड़ी लगे हुए युवक को भगता देख लोगो की नजर पड़ गई और वह भागने में सफल नही हो पाया।

मच गया हड़कम्प

हत्या जैसे संगीन अपराध के आरोपी का फरार होने की जानकारी लगते ही जहां पुलिस के होष उड़ गए वही मौके पर मौजूद लोगो में हड़कम्प मच गया। ज्ञात हो कि पुलिस पकड़ में आने वाले बदमाशों के न्यायालय परिसर क्षेत्र से भागने का यह कोई पहला मामला नही है। इसके पूर्व भी इसी तरह से बदमाश पुलिस की ऑखो में धूल झोक कर फरार हो चुके है। जिन्हे बाद में पकड़ लिया गया।

एडिशनल एसपी शिवकुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी को हत्या के मामले में पकड़ा गया था और मनगंवा पुलिस उसे न्यायालय में पेश करने के लिए लेकर पहुची थी। वह भाग रहा था और लोगो के सहयोग से उसे जल्द पकड़ लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story