रीवा

रीवा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से सामूहिक विवाह समारोह को लेकर आई UPDATE, जानें कब कहाँ होगा आयोजन?

रीवा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से सामूहिक विवाह समारोह को लेकर आई UPDATE, जानें कब कहाँ होगा आयोजन?
x
Mukhya Mantri Kanya Vivah Yojana Rewa News: रीवा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से सामूहिक विवाह समारोह अब 22 फरवरी से किया जायेगा।

Mukhya Mantri Kanya Vivah Yojana Rewa News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना (Mukhya Mantri Kanya Vivah Yojana) के तहत पात्र कन्याओं के विवाह सामूहिक विवाह समारोह में कराये जाते हैं। बता दें की इस योजना में कन्या को 11 हजार रूपये की राशि तथा 38 हजार रूपये की सामग्री प्रदान की जाती है। समारोह के आयोजन के लिए संबंधित निकाय को 6 हजार रूपये की राशि प्रति कन्या के मान से दी जाती है।

मिली जानकारी के अनुसार रीवा जिले भर में इस योजना से पात्र कन्याओं को लाभांवित करने के लिए कलेक्टर मनोज पुष्प ने सामूहिक विवाह समारोह की तिथियां निर्धारित की हैं। इनका आयोजन 22 फरवरी से आरंभ किया जा रहा है।

कब कहाँ होगा आयोजन जानें?

इस संबंध में संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबे ने बताया कि नगर पंचायत हनुमना एवं जनपद पंचायत हनुमना में 22 फरवरी को मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन किया जायेगा।

नगर पंचायत त्योंथर, जनपद पंचायत एवं नगर पंचायत चाकघाट में 23 फरवरी को, नगर पंचायत मऊगंज, जनपद पंचायत मऊगंज में 24 फरवरी को, नगर पंचायत डभौरा एवं जनपद पंचायत जवा में 27 फरवरी को सामूहिक विवाह समारोह होगा।

नगर पंचायत सिरमौर, नगर पंचायत बैकुण्ठपुर और सेमरिया में 28 फरवरी को सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि नगर पालिक निगम रीवा, जनपद पंचायत रीवा एवं नगर पंचायत गोविंदगढ़ में एक मार्च को मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजित किया जायेगा।

नगर पंचायत नईगढ़ी तथा जनपद पंचायत नईगढ़ी में 5 मार्च को, नगर पंचायत गुढ़ तथा जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान में 9 मार्च को, नगर पंचायत मनगवां तथा जनपद पंचायत गंगेव में 14 मार्च को सामूहिक कन्या विवाह आयोजित किया जायेगा।

Next Story