रीवा

MP Weather Update : बदल सकता है मौसम, मध्‍यप्रदेश के इन संभागों में बारिश की संभावना

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:12 AM GMT
MP Weather Update : बदल सकता है मौसम, मध्‍यप्रदेश के इन संभागों में बारिश की संभावना
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Madhya Pradesh Weather UPDATE: मध्‍यप्रदेश में अभी मौसम पूरी तरह से साफ होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। राज्‍य के कुछ इलाकों में ठंड बढ़ सकती है तो कहीं बारिश का भी अनुमान है। राजस्थान पर बना चक्रवात पंजाब और उससे लगे हरियाणा की तरफ खिसक गया है। इससे हवा का रुख बदलने लगा है। उत्तरी हवा चलने के कारण तापमान में गिरावट के आसार बढ़ गए हैं।

ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बौछारों की संभावना उधर, राजस्थान से उत्तरप्रदेश होकर झारखंड तक बना ट्रफ अब बांग्लादेश तक बढ़ गया है। इस वजह से प्रदेश में बादल बने हुए हैं। इससे ग्वालियर (Gwalior), चंबल (Chambal), रीवा (Rewa), सागर (Sagar) संभाग में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

चक्रवात के कारण हवा का रुख दक्षिण-पश्चिमी हो गया था मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि हाल ही में राजस्थान पर बने चक्रवात के कारण हवा का रुख दक्षिण-पश्चिमी हो गया था। जिसके चलते वातावरण में नमी आने से प्रदेश में कई स्थानों पर बादल छा गए थे और हल्की बरसात भी हो रही थी।

राजस्थान पर बना सिस्टम पंजाब की तरफ शिफ्ट हो गया साथ ही रात के तापमान में इजाफा हो गया था। राजस्थान पर बना सिस्टम पंजाब की तरफ शिफ्ट हो गया है। इससे बुधवार से हवा का रुख बदलकर पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हो गया है। इससे अब रात के तापमान में गिरावट होने लगेगी।

ट्रफ के कारण कुछ नमी अभी भी मिल रही हालांकि राजस्थान से बांग्लादेश तक बने ट्रफ के कारण कुछ नमी अभी भी मिल रही है। इससे आसमान पर बादल बने हुए हैं। शुक्ला के मुताबिक गुरुवार के बाद से बादल छंटने की संभावना है। इसके बाद वातावरण में ठंड का असर बढ़ेगा।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story