रीवा

MP Rewa: टीआरएस के पूर्व प्रोफ़ेसर ब्रजगोपाल शुक्ल का निधन, शोक मे शिक्षा जगत

MP Rewa: टीआरएस के पूर्व प्रोफ़ेसर ब्रजगोपाल शुक्ल का निधन, शोक मे शिक्षा जगत
x
MP Rewa News: राजनीति के वैज्ञानिक एवं टीआरएस के पूर्व प्रोफेसर ब्रजगोपाल शुक्ल का निधन।

MP Rewa News: विंध्याचल के प्रसिद्ध राजनीति वैज्ञानिक एवं सेवानिवृत्त प्रोफेसर ब्रजगोपाल शुक्ल का निधन हो गया है (Former TRS professor Brijgopal Shukla passes away)। उनके पुत्र प्रोफेसर डॉक्टर अखिलेश शुक्ल ने उनके निधन की जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता श्री शुक्ल कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्हे इलाज के लिए नागपुर भी ले जाया गया था। वहीं रीवा के कृषि कॉलेज मार्ग पर स्थित अपने निज निवास में उन्होने अंतिम सांसे ले ली है।

राजनीति के थे गुरू

प्रोफेसर ब्रजगोपाल शुक्ल (Professor Brajgopal Shukla) राजनीति के गुरू रहे। वे शासकीय ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय रीवा (TRS Rewa) में विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान के रूप में अपनी सेवाएं दी थी। वे मध्य प्रदेश विधानसभा की विधायनी के सदस्य भी रहे हैं। राजनीति को लेकर वे सदैव शोध करते रहे और यही वजह रही की उनसे राजनीति को लेकर अक्सर लोग परामर्श लेते रहे है। उनके निधन से एक अपूर्णीय क्षति मानी जा रही है।

शिक्षा जगत में शोक

टीआरएस के पूर्व प्रोफेसर रहे ब्रजगोपाल शुक्ल के निधन की खबर से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं उनके निज निवास में लोग पहुँच कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे है। श्री शुक्ल अपने पीछे पुत्र डॉ. राजेश शुक्ल, डॉ. देवेश शुक्ल, प्रोफ़ेसर अखिलेश शुक्ल एवं भरा परिवार छोड़ गए है।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story