
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- MP Nagariya Nikay...
MP Nagariya Nikay Chunav 2022: रीवा के नगर निगम एवं परिषदों के भाजपा पार्षद उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, देखें...

MP Nagariya Nikay Chunav 2022 Rewa BJP Councilor Candidates List: रीवा भाजपा ने नगर निगम एवं नगर परिषदों के पार्षद उम्मीदवारों की सूची (Rewa Ward Parshad List BJP 2022) जारी कर दी है. नगर निगम रीवा के अलावा, नगर पंचायत नईगढ़ी, नगर पंचायत गोविंदगढ़, नगर पंचायत गुढ़, नगर पंचायत बैकुंठपुर, नगर पंचायत सेमरिया, नगर पंचायत हनुमना, नगर पंचायत मऊगंज, नगर पंचायत सिरमौर, नगर पंचायत डभौरा, नगर पंचायत त्योंथर, नगर पंचायत मनगवां के सभी वार्ड पार्षद उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए गए हैं.
मऊगंज, हनुमना और नईगढ़ी में प्रथम चरण में मतदान
बता दें कि प्रथम चरण में नगर परिषद मऊगंज, नगर परिषद हनुमना और नगर परिषद नईगढ़ी में चुनाव कराया जाएगा. जबकि द्वितीय चरण में निगम नगर रीवा, नगर परिषद गोविंदगढ़, नगर परिषद गुढ़, नगर परिषद मनगवां, नगर परिषद सिरमौर, नगर परिषद बैकुंठपुर, नगर परिषद सेमरिया, नगर परिषद त्योंथर और नगर परिषद चाकघाट में मतदान कराया जाएगा. वहीं डभौरा नगर परिषद में पहली बार चुनाव से उत्साह देखा जा रहा है.
6 जुलाई और 13 जुलाई को वोटिंग
प्रथम चरण का मतदान 6 जुलाई को और द्वितीय चरण का मतदान 13 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा. प्रथम चरण की मतगणना और परिणाम की घोषणा 17 जुलाई को होगी. जबकि द्वितीय चरण की मतगणना व परिणाम की घोषणा 18 जुलाई को सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगी. उल्लेखनीय है कि नगरीय निकायों के निर्वाचन दलीय आधार पर होंगे. नगर निगम के महापौर, नगर पालिका परिषद एवं नगर परिषद में पार्षद पद का निर्वाचन प्रत्यक्ष मतदान प्रणाली से ईव्हीएम से कराया जाएगा.
नगर परिषद चुनाव 2022 का आरक्षण:
नगर परिषद त्योंथर: अनारक्षित
नगर परिषद गोविन्दगढ़: अनारक्षित
नगर परिषद हनुमना: अनारक्षित
नगर परिषद सिरमौर: अनारक्षित
नगर परिषद गुढ़: सामान्य महिला
नगर परिषद बैकुंठपुर: सामान्य महिला
नगर परिषद नईगढ़ी: सामान्य महिला
नगर परिषद डभौरा: सामान्य महिला
नगर परिषद चाकघाट: ओबीसी
नगर परिषद मऊगंज: ओबीसी
नगर परिषद सेमरिया: ओबीसी महिला
नगर परिषद मनगवां: अनुसूचित जाति
देखें रीवा के भाजपा पार्षद उम्मीदवारों की लिस्ट 2022 (Rewa BJP Councilor Candidates List 2022)
रीवा नगर निगम वार्ड पार्षद भाजपा उम्मीदवार लिस्ट (Rewa Municipal Corporation Ward Councilor BJP Candidate List)
नईगढ़ी नगर पंचायत वार्ड पार्षद भाजपा उम्मीदवार लिस्ट
गोविंदगढ़ नगर पंचायत वार्ड पार्षद भाजपा उम्मीदवार लिस्ट
गुढ़ नगर पंचायत वार्ड पार्षद भाजपा उम्मीदवार लिस्ट
बैकुंठपुर नगर पंचायत वार्ड पार्षद भाजपा उम्मीदवार लिस्ट
सेमरिया नगर पंचायत वार्ड पार्षद भाजपा उम्मीदवार लिस्ट
हनुमना नगर पंचायत वार्ड पार्षद भाजपा उम्मीदवार लिस्ट
मऊगंज नगर पंचायत वार्ड पार्षद भाजपा उम्मीदवार लिस्ट
सिरमौर नगर पंचायत वार्ड पार्षद भाजपा उम्मीदवार लिस्ट
डभौरा नगर पंचायत वार्ड पार्षद भाजपा उम्मीदवार लिस्ट
त्योंथर नगर पंचायत वार्ड पार्षद भाजपा उम्मीदवार लिस्ट
मनगवां नगर पंचायत वार्ड पार्षद भाजपा उम्मीदवार लिस्ट
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




