रीवा

मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव एवं पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर आज रीवा प्रवास पर

Aaryan Dwivedi
28 Feb 2021 3:26 PM IST
मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव एवं पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर आज रीवा प्रवास पर
x
रीवा। मध्यप्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव (Higher Education Minister Mohan Yadav) और पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर (Tourism Minister Usha Thakur) आज एक दिवसीय प्रवास पर रीवा पहुंचेंगे। द्वय मंत्री जिले में अलग अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। 

पूर्वाफाल के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगी पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर

पर्यटन, संस्कृति एवं आध्यात्म विभाग की मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर 28 फरवरी को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा आयेंगी। मंत्री सुश्री ठाकुर 28 फरवरी को प्रात: 9.30 बजे मैहर जिला सतना से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे पूर्वाफाल पहुंचेंगी। जहां वह पर्यटन विकास निगम द्वारा कराये जाने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक सेमरिया श्री के.पी. त्रिपाठी करेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पर्यटन मंत्री रायसेन के लिये प्रस्थान करेंगी।

उच्च शिक्षा मंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव 28 फरवरी को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा आयेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री 28 फरवरी को प्रात: 8 बजे कार द्वारा चित्रकूट से प्रस्थान कर प्रात: 10 बजे रीवा पहुंचेंगे तथा प्रात: 11 बजे विधि महाविद्यालय के नवीन भवन तथा दोपहर 12 बजे अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के प्रथम तल विस्तार कार्य का लोकार्पण करेंगे।

मंत्री विश्वविद्यालय में ही दोपहर एक बजे से आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होंगे। उच्च शिक्षा मंत्री दोपहर 1.30 बजे रीवा से कार द्वारा प्रस्थान कर 2 बजे मनगवां पहुंचकर नव निर्मित शासकीय महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे।

उच्च शिक्षा मंत्री दोपहर 3 बजे मनगवां से प्रस्थान कर 3.30 बजे रीवा पहुंचेंगे तथा शाम 4.30 बजे कार द्वारा सतना जिले के अमरपाटन के लिये प्रस्थान करेंगे। अमरपाटन में शाम 5.30 बजे शासकीय महाविद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण करके उच्च शिक्षा मंत्री रात 9 बजे मैहर पहुंचेंगे तथा मैहर से रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

Next Story