
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- एमपी के उप मुख्यमंत्री...
एमपी के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से सौजन्य भेंट की

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और केंद्रीय नागरिक विमानन ज्योतिरादित्य सिंधिया की सौजन्य भेंट।
मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक विमानन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से सौजन्य भेंट की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा के चोरहटा में निर्माणाधीन विमानतल (Rewa Airport) के कार्य के संबंध में विस्तृत चर्चा की।
राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित
महिला-बाल विकास विभाग (Women and Child Development Department) द्वारा नारी सशक्तिकरण (women empowerment) के लिये समाज सेवा, महिला सुरक्षा के लिए वीरता तथा साहसिक कार्यों के लिए व्यक्तिगत/ संस्थागत और सामाजिक कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए 6 राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाते है। विभाग ने वर्ष 2023 के इन पुरस्कारों के लिए 25 जनवरी 2024 तक आवेदन आमंत्रित किए हैं।
उल्लेखनीय है कि राज्य स्तरीय पुरस्कारों में 'रानी अवंती बाई वीरता पुरस्कार' के अंतर्गत वीरता के लिए एक लाख रूपये की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। समाज सेवा के लिए 'राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार', संस्था अथवा व्यक्ति द्वारा समाज सेवा के लिए 'विष्णु कुमार पुरस्कार' के लिए एक-एक लाख रूपये और प्रशास्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
नारी सम्मान की रक्षा के लिए 'मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरस्कार' अंतर्गत राज्य स्तर पर एक लाख रूपये की राशि और जिला स्तर पर 50 हजार रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। साहसिक कार्यों के लिए 'अरुणा शानबाग साहस पुरस्कार' में एक लाख रूपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। पुरुष/ महिलाओं की सुरक्षा के लिए 'राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार' की श्रेणी में एक लाख रुपए के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
आवेदन के प्रारूप सहित पुरस्कार का पूरा विवरण विभाग की वेबसाइट mpwcdmis.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदक अपने आवेदन की एक प्रति अपने जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। प्रविष्टि भेजने और अधिक जानकारी के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास से संपर्क किया जा सकता है।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




