रीवा

MP Board 10th, 12th Exam Result 2023: प्रदेश के 10वीं, 12वीं टॉपर लिस्ट में शामिल हुए रीवा के कई छात्र, जाने किसके हैं पुत्र और किस स्कूल के छात्र..

MP Board 10th, 12th Exam Result 2023: प्रदेश के 10वीं, 12वीं टॉपर लिस्ट में शामिल हुए रीवा के कई छात्र, जाने किसके हैं पुत्र और किस स्कूल के छात्र..
x
MP Board 10th, 12th Exam Result 2023: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दसवीं और बारहवीं का एक साथ रिजल्ट जारी कर दिया गया।

MP Board 10th, 12th Exam Result 2023: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दसवीं और बारहवीं का एक साथ रिजल्ट जारी कर दिया गया। 25 मई 2023 दोपहर 12:30 बजे का समय 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के लिए किसी बड़े इंतजार से कम नहीं था। रह रह कर बच्चों की धड़कनें तीव्र और धीमी हो रही थी। जैसे ही 12:30 हुआ 10वीं और 12वीं की सूची एक साथ पोर्टल पर डाली गई सभी आंख गड़ाए बैठे अपने मोबाइल लैपटॉप और न्यूज़ चैनलों से चिपक गए। जिसके हाथ सफलता लगी वह फूला नहीं समा रहा था पर जिसके हाथ में असफलता लगी वह मायूस हो गए। सबसे अधिक उन छात्रों पर फोकस रहा जिन्होंने प्रदेश लेवल पर रीवा का नाम रोशन किया है। विद्यालयों के छात्र, छात्रों के माता पिता, छात्रों के गुरुजन तथा पूरा विद्यालय समूह प्रसन्नता से झूम उठा। आइए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

12वीं के टॉपर

शांवी सिंह राठौर बेटी मोहन सिंह जो उमादत्त स्मृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढेकहा रीवा की छात्र है। इन्होंने प्रदेश में अपना दूसरा स्थान बनाया है। वाणिज्य संकाय में इन्हें यह सफलता प्राप्त हुई है।

गौरव त्रिपाठी पुत्र नारायण दत्त त्रिपाठी जो उर्मिला आदर्श विद्या मंदिर बाणसागर रीवा के छात्र हैं इन्होंने जीव विज्ञान संकाय में सातवां स्थान अर्जित कर प्रदेश स्तर पर अपना नाम दर्ज करवाने में सफल रहे हैं।

संजय तिवारी की पुत्री नम्रता तिवारी शिक्षा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल रीवा जो कला संकाय से थी उन्होंने आठवां रैंक हासिल कर अपने विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है रोशन किया है।

बालेंद्र सिंह की पुत्री दिव्यांशी सिंह ने जीवविज्ञान संकाय में दसवां स्थान अर्जित करते हुए अपने विद्यालय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिविल लाइंस रीवा का नाम रोशन किया है।

10वीं के टॉपर छात्र

दसवीं कक्षा में दिव्यांग द्विवेदी पिता कमलेश प्रसाद द्विवेदी सेंट मैरी चाकघाट के छात्र ने छठवां स्थान अर्जित किया है।

इसी तरह विराट त्रिपाठी पिता उपेंद्र त्रिपाठी जो नंदन किड्स उत्तर माध्यमिक विद्यालय आनंदपुर के छात्र हैं। इन्होंने भी छठवां स्थान अर्जित किया है।

अंशिका सिंह पुत्री अभिमन्यु सिंह अमित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊगंज रीवा की छात्रा है इन्होंने भी छठवां स्थान अर्जित किया है।

गौरी तिवारी पुत्री राघवेंद्र तिवारी जैन पब्लिक स्कूल मऊगंज रीवा की छात्र हैं इन्होंने आठवा स्थान अर्जित किया है।

रिचा मिश्रा पुत्री सुधाकर मिश्रा सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल जेल रोड रीवा 9वां स्थान अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

इसी तरह है निखिल पटेल पिता अमृतलाल पटेल मार्तंड क्रमांक 1 एक्सीलेंस रीवा ने 9वां स्थान अर्जित कर गौरवान्वित किया है।

Next Story