रीवा

Mohena Kumari Son Ayaansh Rawat: रीवा की राजकुमारी मोहिना कुमारी ने बेटे के पहले बर्थडे की शेयर की फोटो, लिख दिया 'हार्ट टचिंग नोट'

Mohena Kumari Son Ayaansh Rawat
x

Mohena Kumari Son Ayaansh Rawat

Mohena Kumari Son Ayaansh Rawat: मोहिना और उनके पति सुयश रावत के बेटे आयांश 1 साल के हो गए हैं। मोहिना ने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक प्यारा वीडियो साझा किया है।

Mohena Kumari Son Ayaansh Rawat: एक्ट्रेस रीवा राजघराने की राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह (Rewa Rajkumari Mohena Kumari Singh) आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। हाल के दिनों में उन्होंने अपने बेटे आयांश पहले जन्मदिन की मनभावन फोटो सोशल मीडिया में शेयर की है। जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल 2023 को मोहिना और उनके पति सुयश रावत के बेटे आयांश 1 साल के हो गए हैं। मोहिना ने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक प्यारा वीडियो साझा किया है। जिसमें आयांश अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ दिख रहा है।

लोगों ने दी शुभकामनाएं

मोहिना सिंह द्वारा जैसे ही आयांश के पहले बर्थडे की फोटो वीडियो के साथ शेयर की लोगों ने अपनी शुभकामनाएं दी है। फेमस डांसर शक्ति मोहन ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा जन्मदिन मुबारक। इसी तरह अन्य सोशल मीडिया के यूजर्स ने भी आयांश को जन्मदिन की ढेरों बधाई दी है।


वीडियो के साथ मोहिना का जबरदस्त मैसेज

साथ मोहिना सिंह ने अयांश के 1 साल के होने पर एक मैसेज भी पोस्ट किया है। मैसेज में मोहिना सिंह ने लिखा है कि आयांश का 1 साल हमारे जीवन में आने के लिए धन्यवाद आयांश। पिछले 1 साल में आप हमारे लिए बहुत शुभ आनंद लेकर आए हैं। आप हमें बेहद पसंद है। बर्थडे माय लिटिल गुंचा। गुरु महाराज जी और श्री माता जी का आशीर्वाद आपको हमेशा सही दिशा में ले जाएगा।



ज्ञात हो कि वर्ष 2019 कि 14 अक्टूबर को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत के साथ मोहिना शादी के बंधन में बंधी थी। शादी के ढाई वर्ष बाद 15 अप्रैल 2022 को आयांश उनके जीवन में आए। मोहना के जीवन में आयांश के आने से तथा पूरे परिवार में खुशियां ही खुशियां छा गई।

Next Story