रीवा

बीएड कालेज से लौट रही महिला का बदमाशों ने छीना पर्स, बाइक से गिरी महिला, गंभीर रूप से घायल- Rewa News

Manoj Shukla
25 July 2021 1:59 PM GMT
बीएड कालेज से लौट रही महिला का बदमाशों ने छीना पर्स, बाइक से गिरी महिला, गंभीर रूप से घायल- Rewa News
x
(Rewa News) बीते दिनों अज्ञात बदमाशों ने एक महिला को अपना शिकार बनाया। महिला बाइक में सवार होकर बीएड कालेज से फार्म भरकर घर लौट रही थी।

रीवा। (Rewa News) बीते दिनों अज्ञात बदमाशों ने एक महिला को अपना शिकार बनाया। महिला बाइक में सवार होकर बीएड कालेज से फार्म भरकर घर लौट रही थी। जैसे ही वह बुढ़वा गांव के समीप पहुंची पीछे से अज्ञात बदमाशों ने महिला का पर्स छीनकर मौके से रफू-चक्कर हो गए। बदमाशों की इस हरकत से महिला अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गई। जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। गंभीरावस्था में उसे हनुमना अस्पताल ले जाया गया। महिला की हालत में सुधार होता न देख उसे रीवा संजय गांधी अस्पताल के लिए डॉक्टरों द्वारा रेफर किया गया है।

खटखरी चौकी प्रभारी प्रज्ञा पटेल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बिन्दु श्रीवास्तव पत्नी विवेक श्रीवास्तव उम्र 35 वर्ष निवासी घुरेहटा थाना मउगंज बीते दिनों हनुमना स्थित बीएड कालेज गई हुई थी। बीएड कॉलेज में अपना वह काम-धाम निपटाकर एक परिचित के साथ बाइक में सवार घर वापस जा रही थी। जैसे ही वह बुढ़वा गांव के समीप पहुंची पीछे से आए अज्ञात बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसका पर्स छीन लिए। इस दौरान वह बाइक से अनियंत्रित होकर रोड में गिर गई। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। जिसे हनुमना अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की हालत में सुधार होता न देख डॉक्टरों ने उसे संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिए रेफर कर दिया है।

बैग में थी यह चीजें

पुलिस को अपने बयान में महिला का पति विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि बिन्दु के पर्स में 5 हजार रूपए नगद, मोबाइल फोन व जरूरी दस्तावेज थे। जो सभी बदमाश ले गए हैं। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज करके आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।

Next Story