
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा में टेस्ट ड्राइव...
रीवा में टेस्ट ड्राइव के बहाने बदमाशों ने स्कॉर्पिओ को किया पार, पुलिस को देख वाहन छोड़कर भागे

Rewa MP News: रीवा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर दिन दहाडे़ टेस्ट ड्राइव के बहाने स्कॉर्पियो कार लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपियो का पता लगाने के लिए प्वाइंट चलाया। पकडे़ जाने के डर से आरोपी चोरहटा थाने के मैदानी मेंं स्कॉर्पियो छोड़ कर भाग निकले। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बताया गया है कि फरियादी कादर खान की विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में कार बेचने की दुकान है। मंगलवार की दोपहर वह अपनी दुकान में बैठा हुआ था। इसी दरमियान मौके पर पहुंचे आरोपियों ने दुकान मालिक से स्कॉर्पियो कार खरीदने की बात कही। बताते हैं कि इस दौरान कार मालिक ने आरोपियों पर भरोसा करते हुए अपने एक कर्मचारी को उसमें बैठा कर कार टेस्ट ड्राइव के लिए दे दी।
कुछ दूरी पर जाने के बाद आरोपियों ने किसी बहाने से कर्मचारी को वाहन से उतारा। जैसे ही कर्मचारी कार से नीचे उतरा आरोपी कार लेकर भाग गए। तुरंत ही कर्मचारी ने इस संबंध में पुलिस और कार मालिक को सूचना दी। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी।




