रीवा

बदमाशों ने किया चाकू से हमला, एक युवक गंभीर : REWA NEWS

News Desk
31 March 2021 9:32 AM GMT
बदमाशों ने किया चाकू से हमला, एक युवक गंभीर : REWA NEWS
x
रीवा। एक दिन पूर्व ही मऊगंज में व्यापारी की हत्या के बाद मंगलवार की रात लगभग 11 बजे रात 10 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने 4 लोगों पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना में एक युवक की हालत गंभीर बताई गई है। जिसे उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत प्रकाश चैराहा की बताई जा रही है। घटना जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमलावर बदमाश फरार हो चुके थे।

प्रकाश चैराहा की घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार आयुष गुप्ता निवासी गुड़हाई बाजार पर सहित 3 अन्य लोगों पर 10 संख्या में पहुंचे बदमाशों ने प्रकाश चैराहे के पास चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इस हमले में आयुष गुप्ता की हालत गंभीर बताई गई है। बताया गया है कि आयुष पर बदमाशों ने चाकू से पांच बार पेट में हमला किया है। वहीं चाकू के हमले से युवक के हाथ की नश भी कट गई है। इसके बाद बदमाशों ने कट्टे से हवाई फायर करते हुए भाग निकले। आरोपियों में अयूब खान एवं टिंकू खान निवासी अमहिया के अलावा अन्य साथी बताए गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिटी कोतवाली थाना पुलिस मौके पहुंची किंतु बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे।

बदमाशांे के हौसले बुलंद

शहर की कानून व्यवस्था लुंज-पुंज हो गई है। यही कारण है कि आये दिन घटनाएं सामने आ रही हैं। अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई न होने से उनके हौसले बुलंद हैं। जिसका परिणाम है कि सरेआम चाकू और कट्टा लहराते हुए हमला किया जा रहा है। पुलिस है तो वैध दारू और अवैध दारू के काम में व्यस्त है। पुलिस को कानून व्यवस्था को कोई लेना देना नहीं रहा। शहर में अवैध दारू न बिकने पाये इसके लिए चिंतित दिख रही है।

Next Story