रीवा

रीवा में नाबालिग लड़की का अपहरण कर खेत में सामूहिक दुष्कर्म, दो सगे भाई गिरफ्तार

Rewa MP News
x

सांकेतिक तस्वीर 

Rewa News: रीवा के हनुमना थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म .

रीवा: जिले के हनुमना थाना क्षेत्र में आने वाले एक गांव की नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित के शिकायत पर आरोपी मुकेश यादव एवं मूरत यादव के खिलाफ अपहरण एवं पास्कों एक्ट का अपराध दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

घर में सो रही थी पीड़िता

पुलिस के मुताबिक पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि वह रात में एक कमरें अकेले ही सो रही थी, जबकि उसके माता-पिता दूसरे कमरे में थें। इसी बीच अरोपी उसके कमरे में घुस आए और उसका मुंह दबाकर उसे खेत पर उठा ले गए। दोनो ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म करके खेत से भाग गए। पीड़िता घर पहुंची और आरोपियों के द्वारा किए गए जुल्म की पूरी घटना अपने घर वालों को बताया। उन्होने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग लड़की की शिकायत मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई और दोनों आरोपियों को गांव से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार दोनो आरोपी सगे भाई है और एक उम्र 22 वर्ष तथा दूसरे की उम्र 24 वर्ष है। इतना ही नही आरोपी लड़की के पड़ोस में ही रहते है। यही वजह रही कि वे रात में मौका देखते ही लड़की पर टूट पड़े और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story