रीवा

प्रभारी मंत्री ने विघ्नहर्ता संगठन के पदाधिकारियों को पौधे देकर किया सम्मानित- Rewa News

Manoj Shukla
11 July 2021 2:22 PM GMT
प्रभारी मंत्री ने विघ्नहर्ता संगठन के पदाधिकारियों को पौधे देकर किया सम्मानित- Rewa News
x
रीवा (Rewa News)। जिले के प्रवास पर पहुंचे प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री तथा जिले के प्रभारी बिसाहूलाल सिंह व पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला के द्वारा सामाजिक संगठन विघ्नहर्ता सेवा संस्थान समिति के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।

रीवा (Rewa News)। जिले के प्रवास पर पहुंचे प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री तथा जिले के प्रभारी बिसाहूलाल सिंह व पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला के द्वारा सामाजिक संगठन विघ्नहर्ता सेवा संस्थान समिति के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें पौधे दिए गए हैं। ज्ञात हो कि जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधों का सम्मान करके जहां पौधरोपण की दिशा में जागरूकता फैलाई जा रही है वहीं पर्यावरण सुधार के लिए उन्हें समझाइश भी दी गई कि पौधों का रोपण करके वे इसे तैयार करें। जिससे पर्यावरण सुधार में सामाजिक संगठन भी अपनी भागीदारी निभा सकेगा।

प्रभारी मंत्री ने विघ्नहर्ता संगठन के पदाधिकारियों को पौधे देकर किया सम्मानित- Rewa News

इन्हें मिला सम्मान

कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम अंकुर योजना के तहत विघ्नहर्ता सेवा संस्थान समिति के अध्यक्ष कमलेश्वर द्विवेदी, शुभम शुक्ला, वरिष्ठ समाज सेवी श्रीमती अनुराधा श्रीवास्तव, समाज सेवी स्लेषा शुक्ला, राजराखन पटेल एवं कई सामाजिक संगठन को अपने हाथों से पौधे देकर सम्मानित किया गया। बता दें कि विघ्नहर्ता सेवा संस्थान के द्वारा विगत कुछ दिनों में शहर के मॉडल साइंस कॉलेज, रीवा रेलवे स्टेशन परिसर में पौधरोपण पूर्व मंत्री रीवा विधायक माननीय राजेन्द्र शुक्ल जी के मार्गदर्शन में किया जा चुका है। जो निरंतर आगे भी जारी रखने की बात संस्थान के लोगों द्वारा कही गई है।

ये रहे मौजूद

सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान त्योंथर विधायक श्याम लाल द्विवेदी, सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी, सिरमौर विधायक दिव्य राज सिंह, भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय सिंह, रीवा कलेक्टर इलैया राजा टी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती इला तिवारी, सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी अनिल दुबे, जन अभियान परिषद के अधिकारी प्रवीण पाठक, वरिष्ठ समाज सेवी लक्ष्मण बाग गौशाला प्रमुख डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Next Story