
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- मऊगंज विधानसभा चुनाव...
मऊगंज विधानसभा चुनाव परिणाम 2023: परिवर्तन की बातें निकली हवा-हवाई, मऊगंज में लगातार दूसरी बार भाजपा आई

Result of Mauganj Assembly Election 2023: नवगठित जिला मऊगंज की मऊगंज विधानसभा में मतदाताओं ने जिला बनने की खुशी व उसके विकास के नाम पर वोट करने की बात कही थी। रविवार को आए चुनाव परिणाम ने यह साफ कर दिया कि वह भाजपा के लिए था। यहां परिवर्तन की बातें हवा-हवाई साचित हुई।
भाजपा पर नाराजगी जताने वाले मतदाताओं की एकजुटता यहां पर काम नहीं आई। विंध्य क्षेत्र में अन्य सीटों के साथ मऊगंज में भी कमल ने परचम लहरा दिया। भारी मतों से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप पटेल विजयी रहे। पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना को इस वर्ष फिर दूसरी बार भी दूसरे स्थान पर ही अटका दिया गया। शुरू से ही वह दूसरे स्थान पर ही रहे और पूरी गिनती तक वह इस स्थान से न ही ऊपर आए और न ही नीचे गए। 7 हजार से अधिक वोटों से उनको हार मिली।
हालांकि यह पिछले वर्ष 2018 के चुनाव में उनकी हार 13 हजार मतों से हुई थी। इस वर्ष विजेता प्रदीप पटेल को वर्ष 2018 की अपेक्षा 23 हजार वोट अधिक मिले हैं लेकिन उनकी जीत का अंतर करीब 6 हजार वोट कम रहा। वहीं क्षेत्र में बीएसपी प्रत्याशी भैयालाल कोल भी सम्मानजनक तीसरे स्थान पर रहे। रविवार को मतगणना शुरू होते ही प्रत्याशियों सहित समर्थकों की भीड़ एकत्रित हो गई। जिसके बाद एक के बाद एक चरण में हो रही गणना पर समर्थकों को अपने विजेता की जीत-हार को लेकर उत्सुकता दिखी। समर्थकों के साथ-साथ आम जनता भी चुनावी परिणाम की जानकारी लेने पहुंचे। लोग अपने-अपने प्रत्याशियों के जीत-हार की चर्चाएं करते चरण दर चरण वोटों की संख्या जानने में लगे रहे।
व्यक्ति विशेष के लिए वोट करने वाले मतदाताओ का कोई खास असर परिणाम में देखने को नहीं मिला। न ही सीएम शिवराज सिंह के प्रति नाराजगी व विधायक प्रदीप पटेल के बयानों की बात कर विरोध करने वाले मतदाताओं द्वारा किया जा रहा तथाकथित परिवर्तन क्षेत्र में काम आया। 18 साल में विकास की बात करने वाले व मऊगंज को जिला बनने की बात करने वाले मतदाताओं ने आखिरकार क्षेत्र में दूरी बार कमल खिला ही दिया।
मऊगंज विधानसभा निर्वाचन के लिए 17 नवंबर को हुए मतदान का परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किए गए हैं। मऊगंज विधानसभा सीट के 251 मतदान केन्द्रों में कुल 67.91 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। यहां कुल 15 प्रत्याशियों के लिए 63.92 % पुरुष और 72.27 % महिला मतदाताओं ने वोटिंग की है।
मऊगंज विधानसभा चुनाव परिणाम 2023
| प्रत्याशी | पार्टी | ईवीएम वोट्स | पोस्टल वोट्स | कुल वोट्स | वोट प्रतिशत |
| प्रदीप पटेल (जीते) | भाजपा | 69860 | 259 | 70119 | 45.14 |
| सुखेन्द्र सिंह बन्ना | कांग्रेस | 62393 | 552 | 62945 | 40.52 |
| भइयालाल कोल | बीएसपी | 12354 | 42 | 12396 | 7.98 |
| उमेश त्रिपाठी | आप | 3721 | 26 | 3747 | 2.41 |
सिरमौर विधानसभा चुनाव 2018 का परिणाम
| पार्टी | कुल प्राप्त वोट | वोट % | प्रत्याशी |
| BJP | 47753 | 35.38 | प्रदीप कुमार पटेल |
| INC | 36661 | 27.16 | सुखेन्द्र सिंह बन्ना |
| BSP | 28413 | 21.05 | मृगेंद्र सिंह |
Live Updates
- 3 Dec 2023 9:35 AM IST
मऊगंज में भाजपा को बढ़त
मऊगंज से बाजपा के प्रदीप पटेल आगे चल रहें हैं। पहले राउंड में प्रदीप पटेल को 4283 वोट जबकि कांग्रेस के सूखेंद्र सिंह बन्ना को 2979 वोट मिले हैं।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




