रीवा

सिंगरौली में नकाबपोश बदमाशों ने सीधी के सराफा व्यापारी को मारी गोली

Aaryan Puneet Dwivedi
3 Oct 2023 8:20 AM IST
सिंगरौली में नकाबपोश बदमाशों ने सीधी के सराफा व्यापारी को मारी गोली
x
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में गंभीर अवस्था में चल रहा उपचार।

रीवा । सराफा कारोबारी को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने रविवार की शाम गोली मार दी। घटना में सीधी जिला का व्यापारी गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल व्यापारी को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक व्यापारी को बाइक सवार आरोपियों ने सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत नौगई में गोली मार दी। व्यापारी नौगई में लगने वाले साप्ताहिक बाजार से व्यापार करके वापस लौट रहा था। बदमाशों ने रास्ते में पहले बाइक लगाकर रास्ता रोकने का प्रयास किया और उसके बाद उसेक सीने में गोली मार कर फरार हो गये। गोली लगने से सर्राफा कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

सीधी के सर्राफा व्यापारी को सिंगरौली में मारी गोली

जानकारी के मुताबिक सीधी जिले के बहरी निवासी शंभू दयाल सोनी सोने चांदी के आभूषणों का कारोबार करते हैं। वह चितरंगी के नौगई में हर सप्ताह लगने वाली बाजार में हमेशा की तरह व्यापार करने गये थे। तभी नकाबपोश बदमाशों ने उसके सीने में गोली मार दी।

संजय गांधी अस्पताल रीवा में चल रहा इलाज

आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सिंगरौली ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। गनीमत रही कि गोली व्यापारी के पसली को चीरते हुए पार हो गई। बहरहा मामले में सिंगरौली पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, वहीं संजय गांधी अस्पताल में घायल व्यापारी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story