रीवा

यूपी से पकड़ाया रीवा में कफ सिरप बेचने वाला मुख्य आरोपी, सोहागी पुलिस ने की कार्रवाई

Ankit Pandey | रीवा रियासत
4 Aug 2022 11:53 AM IST
Updated: 2022-08-04 07:54:32
Rewa MP News
x
MP Rewa News: पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 6 बोरी में भरी नशीली कफ सिरप मिली।

MP Rewa News: सोहागी पुलिस ने कफ सिरप बेचने के मामले में फरार मुख्य आरोपी को यूपी से पकड़ लिया है। आरोपी युवक मिथुन कुमार यादव पुत्र तुलसीराम यादव 29 वर्ष निवासी बलई मऊ होलागढ़ प्रयागराज को पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

सोहागी पुलिस ने बताया कि 23 जुलाई की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि कफ सिरप की खेप रीवा लाई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध वाहन को रोक लिया। पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो पुलिस को उसमें से 6 बोरी में भरी नशीली कफ सिरप मिली। वाहन में सवार चालक अमन कुमार हरिजन पुत्र कैलाशनाथ हरिजन निवासी बरखा बराव थाना मेजा प्रयागराज ने यूपी से कफ सिरप की खेप लाने की बात पुलिस से कहीं। चालक ने यूपी निवासी मिथुन से कफ सिरप खरीदने की बात पुलिस को कही।

सायबर सेल की रही अहम भूमिका

पुलिस ने चालक द्वारा मिथुन यादव का नाम मुख्य आरोपी के रूप में बताया गया था। इसी कड़ी में गत दिवस पुलिस को सायबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन मिली। आरोपी की लोकेशन मिलने पर सोहागी पुलिस की टीम यूपी के लिए रवाना हुई। यूपी के घूमनगंज थाने की पुलिस की मदद से सोहागी पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

वर्जन

कफ सिरप बेचने के मामले में फरार मुख्य आरोपी को पुलिस ने यूपी से पकड़ लिया है। आरोपी को पुलिस ने पकड़ कर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

ओपी तिवारी, थाना प्रभारी सोहागी

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story