रीवा

प्रेमी ने दिया धोखा तो प्रेमिका ने पहुंचाया जेल

News Desk
8 March 2021 12:07 AM GMT
प्रेमी ने दिया धोखा तो प्रेमिका ने पहुंचाया जेल
x
रीवा। प्रेमी बनकर दुष्कर्म करने के बाद धोखा देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके प्रेमी आरिफ अंसारी पिता मैनुद्दीन 38 वर्ष निवासी अमहिया को गिरफ्तार कर दुष्कर्म के आरोप में जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। मजे की बात यह है कि जेल जाने के तीन दिन पहले ही प्रेमी ने अपनी शादी रचाई थी और दुल्हन को डोली में अपने घर लेकर आया था।

महिला थाना प्रभारी आराधना सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोप में अमहिया निवासी आरिफ अंसारी पिता मैनुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। घटना के संबंध में बताया कि शिकायतकर्ता 35 वर्षीय महिला का पति खत्म हो गया था। जिसका प्रेमसंबंध आरोपी से हो गया। दोनो के बीच लगभग 10 वर्षो से प्रेम संबंध थे। लेकिन आरोपी और शिकायतकर्ता सजातीय न होने के कारण दोनो के विवाह के लिए परिवार सहमति नहीं था। दोनो ही परिवार की मंशा को जानते हुये महिला आरोपी को घर परिवार छोड़ कर शादी रचाने के लिए दबाव बना रही थी।

आरोपी के सामने एक ओर परिवार का प्यार था तो दूसरी ओर प्रेमी महिला का प्यार। इसमें उलझे प्रेमी ने अपने परिवार के प्यार का रास्ता चुनते हुये तीन दिन पहले सजातीय शादी रचा ली। जो महिला को नागवार गुजरी और प्रेमी के विरुद्ध शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किये जाने की शिकायत महिला थाना में दर्ज करवाई। महिला थाना प्रभारी ने शिकायतकर्ता की फरियाद पर मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Next Story