रीवा

रीवा: गर्लफ्रेंड को छोड़ युवक ने रचाई दूसरी लड़की से शादी, सुहागरात से पहले पहुंचा हवालात

Rewa News
x
रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र में दुल्हन लेकर घर जा रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rewa MP News: गर्लफ्रेंड को छोड़कर दूसरी लड़की से शादी करना एक युवक को मंहगा पड़ गया। वह अपनी नई-नवेली दुल्हन के साथ घर पहुचा तो पुलिस ने लड़की की शिकायत पर आरोपी युवक को रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के तहत एक 22 वर्षीय युवती ने महिला थाना में रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र में रहने वाले राजकुमार साकेत के खिलाफ अपराध दर्ज करवाया था। जिसके चलते पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की है।

शादी होने की जानकारी लगते ही पहुची थाना

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक प्रेमिका से बिना बताए गांव गया और 20 अप्रैल को वह घर वालों के कहने पर दूसरी लड़की से शादी कर लिया। इसकी जानकारी युवती को 21 अप्रैल की शाम लग गई। वह महिला थाना पहुची और महिला थाना प्रभारी को पूरी बात बताई। बयान के आधार पर पुलिस रेप सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया और आरोपी की गिरफ्तारी करने उसके गांव पुलिस बल के साथ दrewaबिश दी।

घर में पकड़ गया आरोपी

दरअसल आरोपी राजकुमार शादी करके अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ घर पर ही था इसी बीच रात में पुलिस पहुच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है।

लम्बे समय से कर रहा था रेप

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक उसे लम्बे समय से यह कह कर अपने झांसे में लिए हुये था कि उससे वह शादी करेगा। इस दौरान उसने कई बार उसके साथ रेप भी किया। तो वही अब धोखा देकर वह दूसरी लड़की से चोरी-छिपे शादी कर लिया।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story