
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- जीजा-साले के विवाद का...
जीजा-साले के विवाद का खामियाजा बिना मजदूर को भुगतना पड़ा, साले ने बर्तन धोने वाले को मार दी गोली

जीजा-साले के विवाद का खामियाजा बिना मजदूर को भुगतना पड़ा
रीवा। सतना शहर में जीजा-साले की लड़ाई का खामियाजा एक बेकसूर मजदूर को भुगतना पड़ा। गुस्साए साले ने बर्तन धोने वाले मजदूर को गोली मार दी, घायल अवस्था में उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल (SGMH) लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है.
सतना शहर के बजरहा टोला में चल रहे सगाई कार्यक्रम में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जीजा साले की लड़ाई में मजदूर को खामियाजा भुगतना पड़ा। जीजा ने अपने साले की जमकर पिटाई कर दी और उसे कार्यक्रम से भगा दिया। गुस्साये साले ने अपना गुस्सा कैटरिंग में बर्तन धोने का कार्य कर रहे मजदूर पर उतार दिया। उस पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली उसके जये में लगी अन्यथा एक गंभीर हादसा घटित हो जाता। फिलहाल गोली लगने से घायल मजदूर को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार शेवड़े परिवार में सगाई का कार्यक्रम चल रहा था। किसी बात को लेकर जीजा साले में विवाद हो गया। इस पर गुस्साटो जीजा ने साले को बुरी तरह पीट दिया। इस पर साले ने अपना गुस्सा बर्तन मांज रहे मजदूर पर उतार दिया।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




