रीवा

किसान आंदोलन : एनसीपी प्रदेश प्रभारी ने दिया संयुक्त मोर्चे को समर्थन, करहिया मंडी में किसानों का आंदोलन...

रीवा। किसान बिल के विरोध में किसानों का आंदोलन दिनो दिन तेज होता जा रहा है। किसानो के इस आंदोलन में जहां भारी संख्या में किसान आये दिन शामिल हो रहे है। रविवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता आनंद तिवारी ने करहिया मंडी पहुचकर किसान बिल के बिरोध में संयुक्त मोर्चा के द्रारा किए जा रहे हैं धरना प्रदर्शन का समर्थन किया। वहीं श्री तिवारी ने कहा कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी मधुकर जी के आदेशानुसार जिले में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया गया है।

करहिया मंडी पहुंचे एनसीपी नेता आनंद तिवारी ने कहा कि किसान बिल कतई किसानों के हित में नही है। उनका कहना था कि किसान और व्यापारियों को इन विधेयकों से मंडियां खत्म होने की आशंका है। एसे में किसानों की बात मानकर केन्द्र सरकार को बिल वापस ले लेना चाहिए।

वहीं तीन महीने से किसान बिल के विरोध में धरना स्थल पर 24 घंटे मौजूद रहने वाले किसान नेता कुवंर सिंह ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र सरकार किसानी को समाप्त करने के लिए बिल लाई है। उनका कहना है कि सभी को डर है कि नए कानून के बाद एमएसपी पर फसलों की खरीद सरकार बंद कर देगी। ऐसे में किसान तबाह हो जायेगा।

वही समर्थन देने पहुचे ग्राम अमवा के किसान तथा एनसीपी नेता गणेश प्रसाद शुक्ला ने भी खुले मन से किसानों के आदोलन का समर्थन किया। साथ ही उन्होेंने कहा कि केन्द्र की सरकार अगर किसानों का सम्मान करती तेा इतने दिन आंदोलन नही चलता। सरकार तेा आंदोलनकारी किसनों के पैर के नीचे कील गडवाकर आंदोलन समाप्त करवान चाह रही है। दिल्ली इसका उदाहरण है।

जानकारी के अनुसार प्रतिदिन भारी तादात में किसान करहिया मंडी पहुचकर किसान बिल के विरोध में अपना समर्थन दे रहे है। आज के आंदोलन में किसान नेता शिव सिंह सहित आधा सैकडा की तादत में किसान मौजूद रहे।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story