
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- जीप ने बाइक को टक्कर...
जीप ने बाइक को टक्कर मारी, बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर : REWA NEWS

रीवा. जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक में सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंच गई जिनको उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है जहाँ उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना सिरमौर थाने के डभौरा मार्ग की है। बाइक सवार तीन युवक मंगलवार की सुबह होली मिलने के लिए अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। जैसे ही वे सिरमौर से आगे पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक में सवार तीनों युवक उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
इस दौरान एक युवक की मौत हो चुकी थी जबकि दो युवक बुरी तरह घायल हुए थे। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतक की पहचान कृष्ण मनोज कोल पिता बालकृष्ण कोल (26) निवासी सदनहा थाना सिरमौर व घायलों की पहचान इंद्रपाल कोल निवासी सदनहा व भोले कोल निवासी कमरहट के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया हादसे के कारण सामने नहीं आए हैं।




