
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा रेलवे स्टेशन के...
रीवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 4 और 5 पर आई इंटरसिटी और राजकोट सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

Rewa Railway News
रीवा रेलवे स्टेशन में ट्रेनों का संचालन सोमवार से प्लेटफॉर्म क्रमांक चार और पांच से शुरू हो होगा। हालांकि सुबह रेवांचल और आनंद विहार सुपर फास्ट को प्लेटफॉर्म क्रमांक एक और दो पर लिया गया। लेकिन रात में आने वाली इंटरसिटी और राजकोट सुपर फास्ट को प्लेटफॉर्म क्रमांक चार और पांच पा लिया गया। यह पहला अवसर है जब प्लेटफॉर्म चार और पांच से ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
मंगलवार को सुबह की ट्रेन आने के बाद रेवांचल और आनंद विहार सुपर फास्ट ट्रेन का इंजन सतना की तरफ लाया गया। इसके बाद सीधी की तरफ प्लेटफॉर्म क्रमांक एक और दो की लाइन को तोड़ दिया गया। बताया गया है कि मंगलवार को सतना की तरफ की प्लेटफॉर्म क्रमांक एक और दो की लाइन को तोड़ा जायेगा।
गौरतलब है कि प्लेटफॉर्म एक और दो की दोनों तरफ की लाइन कर्व मसलन तिरछी है। जिसे सीधा किया जाना है। प्लेटफॉर्म क्रमांक चार और पांच की लाइन मेन लाइन से जुड़ चुकी है। जिससे चार और पांच मैं ट्रेन लेने पर इंजन के मोड़ कर मेन लाइन के माध्यम से सतना की तरफ लाया जा सकेगा।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




