
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- Indian Army...
Indian Army Recruitment 2022: रीवा में होगी सैनिक रैली भर्ती

Indian Army Rally Rewa 2022
रीवा. लंबे समय के बाद रीवा में एक बार फिर से सैनिक रैली भर्ती (Indian Army Recruitment 2022) आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी पी. गंगा ने बताया कि जबलपुर में वह सेना के अधिकारियों के संपर्क में है। रीवा में युवाओं का सेना के प्रति रुझान लंबे समय से रहा है।
यहां से बड़ी संख्या में युवा सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहे हैं। इसलिए रीवा जिले में सैन्य रैली भर्ती के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आगामी सितंबर और अक्टूबर महीने में बड़े पैमाने पर यहां सैनिक रैली भर्ती (Indian Army Recruitment 2022 in Rewa) का आयोजन किया जा सकता है। इस संबंध में सेना के अधिकारियों के साथ अंतिम तैयारी बैठक होने वाली है।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




