रीवा

SGMH रीवा में शराबी वार्ड बॉय ने महिला मरीज का तोड़ दिया पांव, परिजनों में आक्रोश

Manoj Shukla
5 Aug 2021 9:18 AM GMT
Rewa SGMH
x

फाइल फोटो 

संजय गांधी अस्पताल में शराबी वार्ड बॉय का आंतक है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

रीवा। इन दिनों संजय गांधी अस्पताल में शराबी वार्ड बॉय का आंतक है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला गुरूवार को सामने आया है।

जहां मैहर से ईलाज कराने संजय गांधी अस्पताल पहुंची ऋषिका नाम की महिला का वार्ड बॉय ने पांव ही तोड़ दिया। महिला के परिजनों ने इसकी शिकायत अस्पताल प्रशासन से की है।

वार्ड बॉय ने मारी लात, घायल हो गई महिला

घायल महिला के सास ने बताया कि वह अपनी बहू ऋषिका को अस्पताल के गेट में खड़ी करके पर्ची कटाने के लिये काउंटर के लाइन में खड़ी थी। इसी बीच राजशेखर नाम का वार्ड बॉय शराब के नशे में कुछ लोगो से विवाद करते हुये लात मारने लगा और लात उसके बहू को लग गया। जिससे वह बीमारी हालत में फुटबॉल की तरह उदक कर दूर जा गिरी। घायल हुई उसकी बहू अब उठ नही पा रही है।

मौके से फरार हुआ वार्ड बॉय

महिला के चीखने चिल्लाने के चलते जंहा अस्पताल में खलबली मच गई वही वार्ड ब्याय मौके से फरार हो गया।

Next Story