रीवा

रीवा में भी अब कंधे उतरने की समस्या से मिलेगी निजात, नहीं जाना पडे़गा बाहर

rewa mp news
x
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा के संजय गांधी हॉस्पिटल में अब कंधे उतरने की समस्या से मिलेगी निजात।

Rewa News: अभी तक रीवा के मरीजों को कंधे उतरने की समस्या के निराकरण के लिए नागपुर, जबलपुर सहित अन्य महानगरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब इस बीमारी से पीड़ित मरीज को कहीं भी बाहर जाने की जरूरत नहीं है। रीवा के ही संजय गांधी अस्पताल में अब इस बीमारी का सफलतापूर्वक ईलाज होने लगा है। गौरतलब है कि बीते दिवस संजय गांधी अस्पताल के आर्थोपेडिक वार्ड में पदस्थ असिस्टेंट प्रोफेसर डा. दिनेश कुमार द्वारा इस बीमारी से पीड़ित मरीज राकेश साकेत 28 वर्ष निवासी नवागांव सगरा का आपरेशन कर समस्या का निराकरण किया गया।

दो साल से थी समस्या

मरीज राकेश ने बताया कि दो साल पूर्व भारी सामान उठाते हुए मेरा कंधा उखड़ गया था। कुछ समय तक तो ठीक रहा लेकिन फिर कंधा उतरने की समस्या का स्थायी निराकरण नहीं हो पाया। दो साल में आठ से दस बार मुझे कंधे उतरने की समस्या का सामना करना पड़ा। बीते दिवस मेरा आपरेशन किया गया। अब उम्मीद है कि मुझे कंधे उतरने की समस्या से स्थायी तौर पर निजात मिल जाएगा।

नागपुर और जबलपुर भी जाना पड़ा

राकेश की माने दो साल के अंतराल में मैं कई बार नागपुर और जबलपुर अपनी बीमारी का ईलाज कराने गया। लेकिन मुझे स्थायी ईलाज नहीं मिला। समय के साथ मुझे आर्थिक रूप से भी नुकसान हुआ। कुछ समय पूर्व ही मुझे पता चला कि आर्थोपेडिक वार्ड में कंधे उतरने की समस्या का आपरेशन किया जाता है। मैने रीवा में ही अपने कंधे उतरने की समस्या का ईलाज ढूंढ लिया।

क्या कहते हैं चिकित्सक

मरीज का आपरेशन करने वाले चिकित्सक डा. दिनेश कुमार ने बताया कि एसजीएमएच में भी इस कंधे उतरने की समस्या का समाधान होता है। एक आपरेशन और मरीज स्थायी तौर पर इस बीमारी से निजात पा लेता है। रीवा में अभी लोगों को यह पता नहीं है कि कंधे उतरने का ईलाज एसजीएमएच में भी होता है। इसी कारण से लोग बाहर जाकर अपना ईलाज कराते हैं। जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story