रीवा

रीवा में MPEB के Assistant Engineer ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ रेप किया, अब फरार हो गया

Singrauli rape news
x
सांकेतिक तस्वीर
विद्युत विभाग का एक और अधिकारी ने महिला का शारीरिक शोषण किया है. इसके पहले भी कई अधिकारी और कर्मचारी ऐसे मामलों में फंस चुके हैं. महिला पुलिस ने अधिकारियों को नोटिस भेजा है.

रीवा। विद्युत विभाग का एक और अधिकारी महिला के रेप में उलझ गया है। महिला ने थाना में शारीरिक शोषण की शिकायत दर्ज कराई है। जांच में आरोप सही मिले हैं। महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। गल्ला मंडी कार्यालय में दबिश भी दी लेकिन हाथ नहीं लगा। अधिकारियों का भी नोटिस जारी कर जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है।

महिला थाना से मिली जानकारी के अनुसार बिजली कार्यालय के शहर संभाग में पदस्थ असिस्टेंट इंजीनियर हेमंत चौधरी पर दुष्कर्म की धारा 376 (2) (एन) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मामला एक युवती की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

युवती का आरोप था कि असिस्टेंट इंजीनियर हेमंत ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया है। पुलिस ने युवती की शिकायत की जांच किया, जिसमें आरोप सही पाए गए। लिहाजा पुलिस ने तत्काल ही मामला दर्ज कर लिया है। अब इंजीनियर की तलाश की जा रही है।

फिलहाल इंजीनियर फरार बताया जा रहा है। महिला थाना की पुलिस ने सोमवार को असिस्टेंड इंजीनियर की तलाश में कार्यालय में दबिश दी थी। उसके घर पर भी दबिश दी लेकिन आरोपी नहीं मिला। कार्यालय में पहुंच कर अधिकारियों को भी नोटिस जारी किया गया है। सभी अधिकारियों को फरार आरोपी की जानकारी देने के लिए कहा गया है।

और भी फंस चुके हैं अधिकारी, कर्मचारी

विद्युत विभाग में महिला से छेड़खानी का यह पहला मामला नहीं है। जेई परमानंद दुबे ने बिल की शिकायत लेकर इनके पास पहुंची महिला से फोन पर अश्लीलता करने लगे थे। इसकी शिकायत सिटी कोतवाली थाना में महिला ने दर्ज कराई गई थी। परमानंद दुबे पहले से ही विवादित रहे हैं। इसके बाद भी इन्हें मुख्य जिम्मेदारी देकर बैठाया गया था। अक्सर यह महिला उपभोक्ताओं को ही टारगेट में लेते थे बिल सुधारने के नाम पर फोन करने के साथ ही कार्यालय बार बार बुलाते थे। अब बुरे फंसे हैं।

इसी तरह इसके पहले अधीक्षण अभियंता शरद श्रीवास्तव भी सीधी में पदस्थ रहते हुए महिला से छेड़छाड़ के मामले में फंस चुके हैं। वह इस मामले में कई महीनों तक फरार रहे। कोर्ट से जमानत मिलने पर राहत मिली थी। इसी तरह कुछ साल पहले एक सहायक अभियंता पर भी महिला ने गंभीर आरोप लगाए थे। महिला ने कार्यालय पहुंच कर जमकर हंगामा मचाया था। बाद में लेन देन कर मामले को शांत कर दिया गया था। हालांकि बाद में सहायक अभियंता का रीवा से स्थानांतरण हो गया।

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Next Story