
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा में पूर्व...
रीवा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा- भाजपा का मकसद ढांचे को तोड़ना था ना कि मंदिर बनाना, कांग्रेस की हार का जिम्मेदार गांधी परिवार नहीं

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने रीवा पहुंचे है।
लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) आज कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने रीवा पहुंचे है। इसके पहले उन्होने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा।
लेट आने पर पत्रकारों से माफी मांगी
कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज बुधवार को रीवा पहुंचे हैं। वे यहां लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके पहले उन्होने पत्रकारवार्ता की और पत्रकारों से सवाल-जवाब किए। प्रेस कॉन्फ्रेंस एक घंटे की देरी से शुरू हुई जिसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों से कान पकड़कर माफी मागी। उन्होने कहा, ट्रेन एक घंटे लेट थी इस वजह से कार्यक्रम में देरी हुई।
भाजपा का मकसद ढांचे को तोड़ना था, न की मंदिर बनाना: दिग्विजय सिंह
रीवा में आयोजित पत्रकार वार्ता में दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। राम मंदिर के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, बीजेपी का मकसद बाबरी मस्जिद के ढांचे को तोड़ना था ना कि मंदिर बनाना। भाजपा देश के संवैधानिक अधिकारों को समाप्त करने का कुटिल प्रयास कर रही है। आज देश में लोकतन्त्र और संविधान खतरे में है।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि, लोकसभा और राज्यसभा में बिना चर्चा के बिल पास किए जा रहें हैं। नई लोकसभा में दावा किया गया था कि यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता। लेकिन यहां तो दो बेरोजगार युवकों ने सदन में घुसकर गैस छोड़ दी। यह अच्छी बात रही कि गैस जहरीली नहीं थी। SRIN नाम की एक गैस होती है, जो काफी जहरीली होती है। अगर उन युवकों ने ये गैस छोड़ी होती तो उस वक्त सदन में जीतने भी नेता थे वे पाँच मिनट में मर सकते थे। इस घटना पर देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को जनता को जवाब देना चाहिए था कि इतनी बड़ी घटना कैसे हुई।
कांग्रेस की हार के लिए गांधी परिवार जिम्मेदार नहीं: पूर्व मुख्यमंत्री
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक मीडियाकर्मी ने कांग्रेस की लगातार हार पर सवाल किया। इस सवाल का जवाब देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा, मैं इसके लिए गांधी परिवार को जिम्मेदार नहीं मानता, इसके लिए मेरे जैसा हर कांग्रेस कार्यकर्ता जिम्मेदार है।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




