रीवा

रीवा में रेवांचल एक्सप्रेस से चलती ट्रेन में यात्रियों का सामान लेकर भाग रहे चोर पकड़ाएं, लोगों ने की धुनाई, किया GRP के हवाले...

Aaryan Dwivedi
22 Feb 2021 10:23 PM IST
रीवा में रेवांचल एक्सप्रेस से चलती ट्रेन में यात्रियों का सामान लेकर भाग रहे चोर पकड़ाएं, लोगों ने की धुनाई, किया GRP के हवाले...
x
रीवा। रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन (Rewanchal Express Train) रीवा स्टेशन भी क्रास नही कर पाई थी कि लोगों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। रीवा रेलवे स्टेशन (Rewa Railway Station) में हो हल्ला मच गया। विवाद होता देख फौर

रीवा। रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन (Rewanchal Express Train) रीवा स्टेशन भी क्रास नही कर पाई थी कि लोगों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। रीवा रेलवे स्टेशन (Rewa Railway Station) में हो हल्ला मच गया। विवाद होता देख फौरन मौके पर GRP के जवान पहुंच गये। पता चला कि यात्रियों का सामान लेकर भाग रहे दो चोरों को यात्रियों ने पकड लिया है। यात्रियों ने चोरो को पुलिस के हवाले करने के लिए ट्रेन को चेन पुलिंग कर रोका था।

जानकारी के अनुसार रविवार को रीवा-हबीबगंज ट्रेन (Rewa-Habibganj Train) रीवा में प्लेटफार्म क्रमांक-1 में खडी थी। यात्री अपना सामान सीट पर रख कर नीचे उतर कर ट्रेन चलने का इंतजार कर रहे थे। वही ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म से रवाना हुई और यात्री ट्रेन में चढे ते देखा कि दो लडके सामान लेकर उतरने की फिराक में थे। जिस पर यात्रियों ने उनसे पूछा तो वह गोलमोल जवाब देने लगे। लोगों ने कडाई से पूछताछ की तभी पता चला कि कुछ यात्रियो का सामान गायब था। इस पर हो हल्ला मच गया। पता चला कि यह दोनो कोई यात्री नही सामान चोरी कर भाग रहे हैं।

चेन पुलिंग कर रोका ट्रेन

लोगों ने चोरो को पकड लिया और चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया गया। मौके पर पहुंची जीआरपी ने चोरो को हिरासत में लिया और ट्रेन को भोपाल के लिए रवाना किया। बताया जाता है कि यात्रियो ने ट्रेन को रोकने के बाद चोरों को उतार कर पीटाई की। बाद में जीअरपी के हवाले कर दिया।

बताया जाता है कि रीवा रेलवे स्टेशन में ट्रेन में काफी समय से चोरों का आतंक है। आये दिन चोर यात्रियो का सामान लेकर फरार हो जाते हैं। जीआरपी से लोगो ने कई बार शिकायत की लेकिन इस पर लगाम नही लग पा रहा था। रविवार को यात्रियो की सतर्कता की वहज से दो चोर पकडे गये।

Next Story