रीवा

रीवा में मदद के बदले एएसआई ने मांगी महिला की अस्मत, रंगीन मिजाज दरोगा का ऑडियो वायरल

रीवा में मदद के बदले एएसआई ने मांगी महिला की अस्मत, रंगीन मिजाज दरोगा का ऑडियो वायरल
x
MP Rewa News: रीवा में पदस्थ एक एएसआई का महिला से अश्लील बातें करते हुए ऑडियो वायरल।

MP Rewa Latest News: आम तौर पर पुलिस विभाग (Police Department) में रिश्वत लिए जाने का मामला चर्चा में रहता है, लेकिन शहर के थाना में पदस्थ एक एएसआई (ASI) ने तो हद ही पार कर दिया। वह फोन पर बात करते हुए मदद के बदले महिला से उसकी अस्मत ही मांग बैठा। महिला और एएसआई के बीच फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, हांलाकि इसकी पुष्टि रीवा रियासत न्यूज नही करता है।

Rewa Police ASI Viral Audio


उम्र को लेकर बोले एएसआई

फोन पर बात करने वाली महिला, एएसआई को जैसे ही कहती है कि वह उसके पिता की उम्र का है तो रंगीन मिजाज एएसआई यह कहते हुए हद पार कर देता है कि अब उम्र का कोई दौर नही है आज 50 वर्ष में लोग शादी कर रहे है।

जमीनी विवाद का है मामला

जानकारी के तहत जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। उक्त मामले को सुलझाने के लिए एक पक्ष से पिता-पुत्री थाना पहुंचे थे, जहाँ महिला को देखते ही दरोगा जी फिल्मी कहानी की तरह फिदा हो गए और वे महिला की मदद के बहाने उस पर डोरे डालने लगे। दरोगा जी जब सफल नही हुए तो वे सीधे तौर पर फोन में महिला को आफर दे डाले।

पुलिस में मचा हड़कम्प

एएसआई का आडियों वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। वहीं मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद यह मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। बहरहाल पुलिस अधिकारी इस मामले में क्या एक्शन लेते है यह आने वाला वक्त ही बताएगा।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story