रीवा

रीवा: दहेज में तीन लाख न देने पर ससुराल वालो ने महिला को जहर देकर मारा, मायके वालों ने लगाया आरोप

Rewa
x
Rewa: दहेज की मांग पूरी न करने पर आरोपी ससुराल वालों ने महिला को जहर देकर मार डाला है।

Rewa MP News: दहेज की मांग पूरी न करने पर आरोपी ससुराल वालों ने महिला को जहर देकर मार डाला है। इस बात का आरोप मायके वालों ने लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। फिलहाल महिला रीना गुप्ता निवासी रामपुर बाघेलान सतना के शव का पीएम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि गत दिवस महिला रीना को जहर खाने के कारण ससुराल वाले संजय गांधी अस्पताल लेकर आए थे। एसजीएमएच के आकस्मिक चिकित्सा विभाग पहुंची महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सको ने मेडिसिन वार्ड रेफर कर दिया। यहां भर्ती रही महिला ने बीती रात दम तोड़ दिया। इस मामले में महिला के मायके पक्ष के लोगो ने ससुराल वालो पर दहेज प्रताणना का आरोप लगाया है। मायके वालो की माने तो आरोपियों ने महिला को दहेज की मांग पूरी न होने के कारण जहर खिला दिया था। इसी कारण से महिला की मौत हो गई। अब महिला के मायके वालों के आरोप में कितनी सच्चाई है इसका पता पीएम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल पाएगा।

क्या कहते हैं ससुराल वाले

महिला के पति ने बताया कि गत दिवस उसकी पत्नी रीना से जहर खा लिया। जैसे ही मुझे घटना के बारे में पता चला मैने अपनी पत्नी को नमक और पानी पिला कर उल्टी कराई। गंभीर हालत होने पर मै उसे लेकर रामपुर बाघेलान स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गया। जहां से मेरी पत्नी को चिकित्सकों ने एसजीएमएच रेफर कर दिया।

पूर्व में थाने पहुंचा था मामला

बताया गया है कि दो साल पूर्व भी ससुराल वालो ने महिला की पिटाई की थी। जिसके कारण महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन आपसी सहमति हो जाने के कारण यह मामला थाने नहीं पहुंचा था।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story