रीवा

पुलिस के सामने हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम, घंटो चला खूनी संघर्ष : REWA NEWS

x
रीवा (REWA NEWS) । दो पक्षों के बीच चल रहा जमीनी विवाद उस समय खूनी संघर्ष में बदल गया जब एक पक्ष ने विवादित जमीन पर घर का निर्माण शुरू कर दिया। हालांकि विवाद की जानकारी एक पक्ष ने पुलिस को पहले से ही दे दी थी। काम रुकवाने हंड्रेड पुलिस पहुंची तो अवैध निर्माण कर रहे लोगों ने पुलिस को देखते ही हमला कर दिया। जिसके बाद पुलिस वापस लौट गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। कुछ समय बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। वहीं घायलों का संजय गांधी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि करीब 8.30 बजे विवादित जमीन पर तेजलाल शर्मा के द्वारा भवन का निर्माण कराया जा रहा था,जिसकी शिकायत नंद कुमार शर्मा के द्वारा थाने में की गई थी। पुलिस द्वारा कहा गया था कि अगर रात में निर्माण कार्य कराया जाता है तो सूचना दें, शनिवार को जब रात्रि में निर्माण कराया जा रहा था उसी समय पुलिस को सूचना दे दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची।

जिसे बावजूद आरोपियों ने हमला कर दिया। बताया जाता है कि मारपीट में शिवहर चंद्र शर्मा, अनुज मुलायम शर्मा और रामा गोविंद शर्मा के सिर, हाथ व पैर में गंभीर चोटें पहुंची हैं । आरोपियों ने कुल्हाड़ी से अचानक हमला कर दिया जिससे अफरातफरी मच गई और घटनास्थल पर मौजूद पुलिस उल्टे पांव वापस आ गई। पीडि़तों की शिकायत पर गुढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Next Story