
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- किसान ध्यान दें! धान...
किसान ध्यान दें! धान उपार्जन को लेकर आई जरूरी खबर

Rewa News in Hindi: रीवा। किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर उपार्जन किया जाता है। रीवा जिले में सोमवार, 29 नवम्बर से 15 जनवरी 2022 तक 113 खरीदी केन्द्रों में धान का उपार्जन किया जाएगा। इसके लिए एफएक्यू धान 1940 रुपए तथा ग्रेड ए धान 1960 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है।
किसानों को उनके द्वारा पंजीयन में दिए गए बैंक खाते में उपार्जित धान की राशि का भुगतान किया जाएगा। इस बैंक खाते में आधार सीडिंग कराना अनिवार्य है। धान खरीदी के लिए प्रत्येक पंजीकृत किसान को एसएमएस से सूचना दी जाएगी। जिले में धान की खरीद सहकारी समितियों के माध्यम से की जा रही है।
इन केंद्रों में होगी धान खरीदी
इस संबंध में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने बताया कि धान खरीदी के लिए गुढ़ तहसील में 6, जवा में 9, त्योंथर में 17, नईगढ़ी में 8 तथा मऊगंज तहसील में 8 केन्द्र बनाए गए हैं। इसी तरह तहसील मनगवां में 10, रायपुर कर्चुलियान में 5, सिरमौर में 8, सेमरिया में 12, हनुमना में 17 तथा हुजूर तहसील में 13 खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं। इन खरीदी केन्द्रों के लिए नोडल अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं।
कोविड टीकाकरण प्रमाण-पत्र अनिवार्य होगा
खरीदी केन्द्र में आने वाले किसानों से कोविड टीकाकरण का प्रमाण पत्र देखकर ही धान की खरीद की जाएगी। प्रत्येक खरीदी केन्द्र में किसान को कम्प्यूटराइज्ड टोकन पर्ची जारी की जाएगी। टोकन पर्ची क्रम के अनुसार ही धान की तौल की जाएगी।
धान उपार्जन की तैयारियों का जायजा लेने के निर्देश
कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी, जिला प्रबंधक विपणन संघ तथा महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक को धान उपार्जन के लिए सभी केन्द्रों में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि धान खरीदी के तीन दिवस के भीतर किसानों को राशि का भुगतान करें। खरीदे गए धान की गुणवत्ता की सतत निगरानी रखें। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को खरीदी केन्द्रों का भ्रमण करके धान उपार्जन की तैयारियों का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




