रीवा

रीवा में भ्रष्टाचारी सरपंच-सचिव के अचल संपत्ति की लगेगी बोली, नीलाम कर सरकारी धन की होगी भरपाई

Rewa News
x
Rewa News: रीवा में सरपंच-सचिव के संपत्ति से सरकारी धन की होगी भरपाई

Rewa MP News: सरकारी धन राशि को खुर्द बुर्द करके उसे हजम करने वाले सरपंच और सचिवों के खिलाफ रीवा प्रशासन सख्त हो गया है। अब सरकारी सम्पत्ति की भरपाई करने के लिए सरपंच एवं सचिवों के चल अंचल सम्पत्ती की नीलामी करने की तैयारी कर ली है। जनकारी के तहत 2 जनवारी को नीलामी की प्रक्रिया रीवा जिले के जवा तहसील में की जा रही है।

मृत सरपंचों के वारिसों से वसूली

जानकारी के तहत सरकारी सम्पत्ति के वसूली के लिए की जा रही नीलामी प्रक्रिया में ऐसे परिवार भी शामिल है जिनके घर के सरपंच और सचिवों की मौत हो चुकी है अब उनके वारिश की सम्पत्ति नीलम करके वसूली की जाएगी।

मनरेगा में जमकर भ्रष्टाचार

जवा तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत सरपंच और सचिवों ने जमकर गोलमाल किया था। सरपंच और सचिव द्वारा व्यापक भ्रष्टाचार करने पर लोकायुक्त जांच प्रकरण के अनुपालन में डभौरा की पूर्व सरपंच ऊषा यादव, जवा की पूर्व सरपंच छोटी यादव, भनिगवां के पूर्व सरपंच भगवानदीन प्रजापति, गाढ़ा.137 के पूर्व सरपंच रामपाल पाठक एवं पूर्व सचिव शिवाकांत पाण्डेय, रौली की पूर्व सरपंच चन्द्रावती यादव, कुठिला के पूर्व सरपंच राजेश सिंह की अचल संपत्ति की नीलामी 2 जनवरी को तहसील कार्यालय जवा में की जायेगी।

चल-अचल सम्पत्ति होगी नीलाम

जवा तहसीलदार के अनुसार ग्राम पंचायत डभौरा की पूर्व सरपंच ऊषा यादव के नाम से अचल संपत्ति नहीं होने के कारण उसके पति जगदीश प्रसाद यादव के नाम हीरो होण्डा डॉन वाहन नीलम किया जाएगा।

इसी तरह जवा ग्राम पंचायत की पूर्व सरपंच छोटी देवी की मृत्यु होने के कारण उसके पति राजाराम के नाम दर्ज आराजी कुर्क कर नीलाम की जाएगी।

वही भनिगवां के पूर्व सरपंच भगवानदीन प्रजापति के नाम ग्राम बराहठा की दर्ज आराजी कुर्क कर नीलामी की जायेगी, जबकि ग्राम पंचायत गाढ़ा.137 के पूर्व सरपंच रामपाल पाठक की दर्ज आराजी नीलाम की जा रही है। इसी तरह ग्राम पंचायत रौली की पूर्व सरपंच चन्द्रवती यादव के ससुर के नाम रौली की दर्ज आराजी कुर्क कर नीलामी 2 जनवरी को की जायेगी।

ग्राम पंचायत कुठिला की पूर्व सरपंच राजेश सिंह के नाम ग्राम भितरी में दर्ज आराजी नंबर नीलाम की जायेगी। इसके अलावा गाढ़ा.137 के पूर्व सचिव शिवाकांत पाण्डेय की मृत्यु हो गयी है उनके वारिस से वसूली की कार्रवाई की जा रही है। उक्त सम्पत्ति की बोली तहसील कार्यालय में 2 जनवरी को लगाई जाएगी। जिसमें उपस्थित होकर लोग बोली लगा सकते हैं।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story