रीवा

रीवा: पति का दूसरी महिला से था अवैध संबंध, महिला चिकित्सक ने की आत्महत्या, पुलिस ने दर्ज की प्रताड़ना का मामला

Rewa MP News
x
Rewa MP News: रीवा जिले के गढ़ कस्बे में बीते दिवस मृत अवस्था में मिली महिला चिकित्सक की मौत के मामले में एक नया मोड़ सामने आ गया है।

Rewa MP News: रीवा जिले के गढ़ कस्बे में बीते दिवस मृत अवस्था में मिली महिला चिकित्सक की मौत के मामले में एक नया मोड़ सामने आ गया है। महिला चिकित्सक की मौत के मामले में पति पर प्रताड़ना का आरोप महिला के मायके पक्ष के लोगों ने लगाया है। पुलिस ने भी इस मामले में आईपीसी की धारा 306 सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया गया है कि गौरतलब है कि बीते दिवस महिला चिकित्सक का शव उसके कमरे में पाया गया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची एफएसएल टीम द्वारा भी मौका मुआयना कर जांच की गई। मंगलवार को महिला चिकित्सक के शव का पीएम संजय गांधी अस्पताल में किया गया।

क्या कहते हैं मायके वाले

महिला के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि मृतक महिला चिकित्सक के पति का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर दंपत्ति के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। आरोप है कि पति द्वारा आए दिन अपनी पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। माना जा रहा है कि इसी प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने अपनी जान दे दी होगी।

कूल्हे की हुई थी सर्जरी

पुलिस ने बताया कि महिला 2013 में गिर गई थी। जिसके कारण तीन बार कूल्हे की सर्जरी हुई। तीन माह पहले भी कूल्हे की सर्जरी की गई थी। महिला अपनी इस बीमारी से भी परेशान रहती थी। गौरतलब है कि महिला और उसके पति डेंटिस्ट है। गढ़ में निजी क्लीनिक संचालित करते हैं।

वर्जन

महिला चिकित्सक की मौत पर पुलिस ने प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

सुरेन्द्र शर्मा, थाना प्रभारी गढ़

Next Story