रीवा

REWA: पति-पत्नी ने खुद को लगाई आग, गंभीर रूप से झुलसे

REWA: पति-पत्नी ने खुद को लगाई आग, गंभीर रूप से झुलसे
x

रीवा न्यूज़ 

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में रीवा (Rewa) के मउगंज (Mauganj) में पति-पत्नी ने खुद को आग लगा ली है।

रीवा (Rewa) पति-पत्नी ने खौफनाक कदम उठाते हुए खुद को आग लगा लिए और गंभीर रूप से जल गए है। दोनों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रीवा जिले के मउगंज थाना अंतर्गत बहिवार गांव की बताई जा रही है। जहां लल्लु साकेत और उसकी पत्नी किरण साकेत आग से जल गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पत्नी को जलता देख पति ने भी लगाई आग

जानकारी के तहत सोमवार की रात पहले किरण साकेत ने खुद को आग लगा लिया था। उसके चीखने की आवाज सुनकर उसका पति लल्लु ने भी खुद को आग के हवाले करते हुए आत्महत्या का प्रयास किया है। घटना में दोनों काफी जल गए और उनकी हालत गंभीर है।

बताया जा रहा है कि आग की घटना के पहले पति-पत्नी में आपसी विवाद हुआ था। दोनों के बीच कहासुनी होने के बाद लल्लु घर के बाहर तरफ चला गया और इसी बीच उसकी पत्नी ने घर के अंदर खुद को आग लगा लिया। तो वही उसका पति लल्लु भी खुद को आग के हवाले कर दिया।

गांव में खिचा सनाका

पति-पत्नी के द्वारा उठाए गये इस खौफनाक कदम के बाद गांव में सनाका खिचा हुआ है। ग्रामीण जंहा घटी घटना से सहमें हुए है वही लोग तरह-तरह की चर्चा भी कर रहे है। पुलिस पति-पत्नी के हालत में सुधार का इंतजार कर रही है। जिससे घटना को लेकर उनसे जानकारी ले सकें।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story