रीवा

रीवा पुलिस में भारी फेरबदल, कई अधिकारियों को मिले थाना और चौकी तो कुछ पहुंचे पुलिस लाइन

रीवा पुलिस में भारी फेरबदल, कई अधिकारियों को मिले थाना और चौकी तो कुछ पहुंचे पुलिस लाइन
x
रीवा एसपी नवनीत भसीन ने निरीक्षक तथा उपनिरिक्षकों में फेरबदल किए है.

रीवा (Rewa News): जिले की पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरस्त बनने के लिए रीवा पुलिस कप्तान ने भारी फेरबदल किए है। इस बदलांव ने कई पुलिस अधिकारियों को थाना और चौकी की कमान सौपी गई है तो कइ्र्र लोगो को पुलिस लाइन में पदस्थ किया गया है। गुरुवार की रात जारी हुए आदेश में 3 निरीक्षक, 11 उपनिरीक्षक और 2 सहायक उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया है।

गढ़ थाना प्रभारी ओंकर तिवारी को स्वास्थ कारणों के चलते पुलिस लाइन में पदस्थ किया गया है। जबकि पुलिस लाइन में तैनात कार्यवाहक निरीक्षक राजकुमार गायकवाल को गढ़ और केपी त्रिपाठी को लौर का नया प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह साइबर सेल में तैनात उपनिरीक्षक मृगेन्द्र सिंह को गोविंदगढ़ और अमहिया थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक गीतांजली सिंह को डभौरा थाने का प्रभार दिया गया है।

इनकी हुई पदस्थापना

- निरीक्षक ओंकार तिवारी को गढ़ थाने से पुलिस लाइन

- कार्यवाहक निरीक्षक राजकुमार गायकवाल को पुलिस लाइन से गढ़

- कार्यवाहक निरीक्षक केपी त्रिपाठी को पुलिस लाइन से लौर

- उपनिरीक्षक अनुराग अवस्थी को लालगांव चौकी से थाना जनेह

- उपनिरीक्षक दिव्या उपाध्याय को चोरहटा से चौकी रघुनाथगंज

- उपनिरीक्षक मनोज गौतम को लौर से लालगांव चौकी

- उपनिरीक्षक शिवांगी गर्ग को डभौरा से गढ़

- उपनिरीक्षक मृगेन्द्र सिंह को साइबर सेल से गोविंदगढ़

- उपनिरीक्षक गीतांजली सिंह को अमहिया से डभौरा

- उपनिरीक्षक शिखा पाठक को गुढ़ से रायपुर कर्चुलियान

- उपनिरीक्षक हीरामणि पटेल को गढ़ से चोरहटा

- उपनिरीक्षक कमल सिंह बरकड़े कसे चौकी गढ़ी से मउगंज

- उपनिरीक्षक वंदना शर्मा को समान से सिविल लाइन

- कार्यवाहक उपनिरीक्षक जहीद दुनिसा को डीसीआरबी से वन स्टाप सेंटर

- कार्यवाहक सहाउपनिरीक्षक नरेन्द्र प्रसाद मिश्रा रघुनाथगंज चौकी से मउगंज

- सहायक उपनिरीक्षक जगदीश चन्द्र थाना पनवार से पुलिस लाइन

Next Story