रीवा

Rewa के THT रेस्टोरेंट में खींची जा रही थी हुक्का की कस, रेड पड़ते ही मचा हड़कंप

Rewa के THT रेस्टोरेंट में खींची जा रही थी हुक्का की कस, रेड पड़ते ही मचा हड़कंप
x
शहर में संचालित अवैध हुक्काबार में रेड मारकर पुलिस ने की कार्रवाई.

रीवा। शहर के मध्य सिविल लाइन थाना क्षेत्र ताला हाउस मार्ग में संचालित द हाइट ट्राईव (THT) होटल में बुधवार की रात प्रशासन की टीम ने रेड मारकर चल रहे अवैध हुक्काबार का भंडोफोड़ किया है और होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की है। प्रशासन की इस कार्रवाई से व्यापारी सहित हुक्का शौकिनों में हड़कम्प मच गया।

पुलिस ने होटल से 15 हुक्का जब्त किया है और संचालक निखिल मोटवानी के खिलाफ निकोटिन एक्ट के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई कर रही है।



तीन विभागो की टीम ने की कार्रवाई

बताया जा रहा है कि कलेक्टर डॉक्टर इलैया राजा टी और एसपी नवनीत भसीन के निर्देश पर जिला प्रशासन, पुलिस व आबकारी की टीम ने एक साथ रेड मारकर होटल में जांच पड़ताल करके कार्रवाई की है। हांलाकि कार्रवाई के दौरान प्रशासन को राजनैतिक दबाब झेलने के साथ ही कई रसूकदारों का भी सामान करना पड़ा, लेकिन तीन विभागों की टीम ने जांच-पड़ताल की और अंततः मामला दर्ज करके कार्रवाई की है।



हुक्का गुड़गुड़ाते मिले लोग

बताया जा रहा है कि जिस समय प्रशासन की टीम मौके पर पहुची तो होटल के अंदर लोग हुक्का गुड़गुड़ा रहे थें। लम्बी पाइप लगे हुए हुक्के में तम्बाकू का फ्लेबर डालने के साथ ही अन्य सामाग्री उमसें भरी जाती हैं। जिसके बाद शौकीन लम्बी कस खीचते है और फिर धुंए को बाहर निकालते है। एक हुक्का में कस की कीमत 600 से 700 रूपये तक होती है।



नही मिले कोई दस्ताबेज

सिविल लाइन थाना प्रभारी अवनीश पांडेय ने बताया कि जांच के दौरान हुक्का संचालन सम्बन्धी कोई दस्तावेज होटल संचालक के पास मौजूद नही था। महानगरों की तर्ज पर वह बिना लाइंसेंस के ही हुक्का बार संचालित कर रहा था। वही निकोटिन अधिनियम का उल्लधन पाया गया है। जिसके चलते मामला दर्ज करके कार्रवाई की गई है।

ज्ञात हो कि रीवा में हुक्का बार के खिलाफ इस तरह की यह पहली कार्रवाई की गई है। जिसके चलते कार्रवाई को लेकर चर्चा हो रही है। तो वही इस कार्रवाई से हुक्का प्रेमियों में मायूसी है।

Next Story