
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- हाईजैक रीवा: UGC...
हाईजैक रीवा: UGC Protest के दौरान SC-ST-OBC संगठनों ने 5 घंटे तक शहर रोका, सड़क पर उपद्रव; 100 से अधिक उपद्रवी चिन्हित

News Highlights
- UGC Protest के दौरान ‘हाईजैक रीवा’ जैसा माहौल, 5 घंटे शहर प्रभावित
- SC, ST और OBC संगठनों ने कलेक्ट्रेट घेरा, सड़क पर बैठकर जाम
- लगभग 400 प्रदर्शनकारी शामिल, 100+ की पहचान प्रक्रिया शुरू
- प्रशासन सख्त, एफआईआर की तैयारी, पुलिस बल तैनात
रीवा शहर सोमवार को उस समय ठहर सा गया जब UGC Protest Rewa के समर्थन में SC, ST और OBC संगठनों का धरना-प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्य सड़क पर बैठकर आवागमन बाधित कर दिया। हालात ऐसे बने कि सोशल मीडिया पर ‘हाईजैक रीवा’ ट्रेंड करने लगा। लगभग पांच घंटे तक शहर की प्रमुख सड़कें जाम रहीं, जिससे आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
क्या हुआ, कब और कैसे?
UGC नए रेग्यूलेशन के समर्थन में प्रदर्शन
कलेक्ट्रेट, रीवा (मध्य प्रदेश)
सोमवार, करीब 5 घंटे जाम
घंटों तक पूरे शहर का यातायात बाधित
कलेक्ट्रेट घेराव और प्रशासन से टकराव
प्रदर्शनकारी कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। बताया गया कि कलेक्टर कमिश्नर कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक में व्यस्त थीं। अपर कलेक्टर और एसडीएम ज्ञापन लेने के लिए मौजूद थे, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने सीधे कलेक्टर से बातचीत की शर्त रखी। Rewa Collectorate Protest के दौरान समझाइश के प्रयासों के बावजूद सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन वहाँ पर मौजूद एक कुत्ते को थमा दिया।
करीब पांच घंटे तक सड़क जाम
मुख्य सड़क पर बैठकर किए गए Rewa Road Blockade के कारण लगभग पांच घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। स्कूली बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और यात्रियों को लंबी कतारों में फंसे रहना पड़ा। पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों से ट्रैफिक डायवर्ट करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति सामान्य होने में काफी समय लगा।
Detailed Summary
SC, ST और OBC संगठन
UGC नए रेग्यूलेशन के समर्थन में प्रदर्शन
कलेक्ट्रेट घेराव, सड़क जाम, नारेबाजी
5 घंटे तक शहर प्रभावित
100+ की पहचान, वैधानिक कार्रवाई संभव
400 से अधिक लोग शामिल, पहचान की कार्रवाई
प्रशासन के अनुसार प्रदर्शन में लगभग 400 लोग शामिल थे। इनमें से 100 से अधिक प्रमुख व्यक्तियों की पहचान की जा रही है, जिन पर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का आरोप है। सिविल लाइन थाने में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई, जहां आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। FIR in Rewa UGC Protest दर्ज होने की संभावना से इंकार नहीं किया गया है।
सोमवार की देर रात एसडीएम अनुराग तिवारी थाना पहुंचे। उन्होने जानकारी दी कि प्रदर्शनकारियों के चलते करीब 5 घंटे तक शहर की व्यवस्था चौपट रही, आवागमन बाधित रहा। जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण रहा। ज्ञापन लेने के लिए मौके पर कई बड़े अधिकारी मौजूद रहें। लेकिन प्रदर्शनकारी कलेक्टर से सीधे चर्चा कि मांग पर अड़े रहें। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उपद्रव किया, जिसके चलते आमजन को असुविधा का सामना करना पड़ा।
अफरा-तफरी का माहौल, पुलिस बल तैनात
कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। Rewa Law and Order बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर प्रशासन ने समीक्षा शुरू कर दी है। कई स्कूली बच्चे, एंबुलेंस जाम में फंसे रहें।
Join WhatsApp Channel Follow on Google NewsFAQs
‘हाईजैक रीवा’ क्यों ट्रेंड हुआ?
लगभग 5 घंटे तक मुख्य सड़क जाम रहने और प्रशासनिक ठप स्थिति के कारण सोशल मीडिया पर यह शब्द ट्रेंड हुआ।
प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा क्या था?
UGC के नए रेग्यूलेशन के समर्थन में SC, ST और OBC संगठनों का धरना।
कितने लोग शामिल थे?
प्रशासन के अनुसार करीब 400 लोग प्रदर्शन में शामिल थे।
क्या कानूनी कार्रवाई होगी?
100 से अधिक लोगों की पहचान की जा रही है, एफआईआर दर्ज हो सकती है।
शहर पर क्या असर पड़ा?
करीब पांच घंटे तक यातायात बाधित रहा और आमजन को भारी परेशानी हुई।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




