रीवा

फसल और सब्जियों के बीच गांजा की खेती, पुलिस के हाथ लगे 20 लाख के हरे पेड़: REWA NEWS

रीवा। जिले के जवा थाना की पुलिस ने जनकहाई गांव में दबिश देकर खेत से 2 क्विंटल हरा गांजा का पेड़ जब्त किया है। बताया जा रहा है कि जब्त किया गया गांजा की कीमत 20 लाख रूपये के लगभग है। उक्त मामले में पुलिस खेत मालिकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके चार लोगो को गिरफ्तार कर लिया है।

फसल और सब्जी के बीच गांजा के पेड़

पुलिस के मुताबिक किसान जनकहाई गांव में फसल और सब्जियों के बीच गांजा का पेड़ तैयार किये हुये थे। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई और जवा थाना प्रभारी कन्हैया बघेल अपने स्टाफ के साथ गांव में दंबिश देकर गांजा मामले कार्रवाई किये है।

खेत मालिकों में भगदड़

बताया जा रहा है कि पुलिस के खेतों में पहुचने पर खेत मालिकों में भगदड़ मच गई। पुलिस गांजा की खेती के आरोप में पंक्षीराज मिश्रा, उमेश तिवारी, रविशंकर तिवारी सहित 4 लोगो को गिरफ्तार किया है, अन्य फरार लोगो की पुलिस तलाश कर रही है।

ज्ञात हो कि जिले के तराई अंचल में गांजा की खेती किये जाने का यह कोई पहला मामला नही है। इसके पूर्व भी पुलिस गांजा के पेड़ जब्त करके कार्रवाई की है बाबजूद इसके गांजा प्रेमी इसकी खेती करने से गुरेज नही कर रहे है।

Next Story