रीवा

एमपी-यूपी बॉर्डर में ट्रक-कंटेनर की जोरदार भिड़ंत: रीवा के हनुमना में आयल पेंट से लोडेड ट्रक की कंटेनर भिड़ंत होने से लगी आग, घंटों तक जलते रहें दोनों वाहन

Neelam Dwivedi
9 Feb 2023 12:46 AM IST
एमपी-यूपी बॉर्डर में ट्रक-कंटेनर की जोरदार भिड़ंत
x

एमपी-यूपी बॉर्डर में ट्रक-कंटेनर की जोरदार भिड़ंत

रीवा जिले के हनुमना थानाक्षेत्र अंतर्गत एमपी-यूपी बॉर्डर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. आयल पेंट से लोडेड ट्रक की कंटेनर से भिड़ंत होने के बाद दोनों वाहन आग के गोले में तब्दील हो गए.

रीवा जिले के हनुमना थानाक्षेत्र अंतर्गत एमपी-यूपी बॉर्डर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. आयल पेंट से लोडेड ट्रक की कंटेनर से भिड़ंत होने के बाद दोनों वाहन आग के गोले में तब्दील हो गए. घटना मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात की बताई जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार रीवा जिले के हनुमना थानांतर्गत एक ट्रक की कंटेनर से आमने सामने भिड़ंत हो गई. जिसकी वजह से दोनों वाहनों में आग लग गई. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने हनुमना नगर परिषद् एवं मऊगंज से दमकल वाहन बुलवाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की. लेकिन पूरी तरह से काबू पाने में चार से पांच घंटे का समय लग गया.

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा ओवरटेक और तेज रफ़्तार में होने की वजह से हुआ है. यूपी की ओर से हनुमना में दाखिल हो रहा आयल पेंट से लदा ट्रक और कंटेनर ओवरटेक के चक्कर में आपस में भिड़ गए. पहले आग ट्रक में लगी इसके बाद उसी आग की चपेट में कंटेनर भी आ गया और देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील हो गए.

हनुमना पुलिस के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है. दोनों वाहन के मालिकों को बुलाया गया है. क्योंकि दोनों ही वाहनों के चालक फरार हैं.

Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi is an experienced digital content editor in the field of journalism. She has been working with the Rewa Riyasat news portal since 2016, managing and editing news content in both Hindi and English. She covers a wide range of topics, including national and international news, politics, sports, technology, health, lifestyle, and social issues. Her work focuses on presenting clear, accurate, and easy-to-understand news for readers while staying updated with the latest trends in digital media.

    Next Story