रीवा

'हर घर तिरंगा अभियान': रीवा में कलेक्टर एवं एसपी ने निकाली साइकिल यात्रा

rewa mp news
x
रीवा प्रशासन इन दिनों हर घर तिरंगा अभियान को गति दे रहा है और उसके तहत सायकल यात्रा शहर में निकाली गई

Rewa MP News: जिला प्रशासन इन दिनों हर घर तिरंगा अभियान को गति दे रहा है और उसके तहत सायकल यात्रा शहर में निकाली गई। शुक्रवार को यह सायकल यात्रा शहर के कॉलेज चौराहा पर स्थित विवेकानंद पार्क से शुरू हुई। जिसमें रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प एवं पुलिस कप्तान नवनीत भसीन स्वयं सायकल चलाकर शहर के सड़कों से गुजरते हुए हर घर में तिरंगा लगाने की लोगो से अपील किए।

इन रास्तों से गुजरी सायकल

खेल एवं युवक कल्याल विभाग के द्वारा आयोजित सायकल यात्रा टीआएस कॉलेज के विवेकानंद पार्क से शुरू हुई और यह यात्रा कॉलेज चौराहा, शिल्पी प्लाजा, प्रकाश चौराहा, घोड़ा चौराह से वेंकट मार्ग होकर सायकल यात्रा जयस्तंभ चौराहा पहुची तो वही यात्रा का समापन पुलिस कंट्रोल रूम में किया गया।

नशा मुक्ति की ली गई शपथ

सायकल यात्रा की शुरूआत में सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। साथ ही आवाहन किया गया कि सभी लोगा नशा मुक्त रीवा एवं नशा मुक्त देश का संकल्प लेकर काम करें। जिससे समाज में फैले हुए नशा को सामाप्त किया जा सकें। इस सायकल रैली में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के साथ ही समाजसेवी संगठन, स्कूली बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिए और सभी अपने-अपने सायकलों में तिरंगा लगाए हुए थे।

सभी कोई लगाए तिरंगा

कलेक्टर मनोज पुष्प ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहां कि 13 से 17 अगस्त तक सभी कोई अपने घरों में प्रतिष्ठानों में तिरंगा अवश्य लगाए और भारत की आजादी के इस अमृत पर्व में अपनी सहभागिता निभाएं। लोगो तक इस बात को पहुचाने के लिए रीवा प्रशासन जन जागरूकता के तहत यह सायकल रैली।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story